12 Mar 2026, Thu
Breaking

गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय में होली सेलिब्रेशन के दौरान चले लात-घूंसे, स्टेज पर चढ़ने को लेकर बवाल; VIDEO वायरल

बिलासपुर | 26 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर स्थित गुरु घासीदास केंद्रीय विश्वविद्यालय (GGU) में होली सेलिब्रेशन के दौरान छात्रों के दो गुटों के बीच जमकर मारपीट हो गई। स्टेज पर चढ़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद देखते ही देखते लात-घूंसे तक पहुंच गया। घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है। हालांकि, मामले में अब तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत दर्ज नहीं कराई है।

जानकारी के मुताबिक, बुधवार (25 फरवरी) को विश्वविद्यालय परिसर के बाहर अखिल भारतीय विद्यार्थी परिषद (ABVP) की स्थानीय इकाई ने होली से पहले रंगोत्सव कार्यक्रम का आयोजन किया था। कार्यक्रम में बड़ी संख्या में छात्र-छात्राएं शामिल हुए। डीजे की धुन पर डांस और रंग-गुलाल के बीच माहौल उत्साहपूर्ण था।

स्टेज पर चढ़ने को लेकर शुरू हुआ विवाद

प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, कार्यक्रम के दौरान कुछ छात्र जबरन स्टेज पर चढ़ने की कोशिश कर रहे थे। अन्य छात्रों ने इसका विरोध किया, जिसके बाद दोनों पक्षों में बहस शुरू हो गई। देखते ही देखते मामला मारपीट में बदल गया।

बताया जा रहा है कि पहले एक छात्र को 8-10 लड़कों ने घेरकर पीटा। इसके बाद छात्र दो गुटों में बंट गए और एक-दूसरे पर लात-घूंसे बरसाने लगे। वीडियो में छात्र एक-दूसरे के कपड़े खींचते और जमीन पर गिराकर मारते नजर आ रहे हैं।

आयोजकों ने कराया शांत

विवाद बढ़ता देख कार्यक्रम स्थल पर मौजूद आयोजकों और परिषद पदाधिकारियों ने बीच-बचाव कर छात्रों को शांत कराया। स्थिति को नियंत्रण में लाने के बाद कार्यक्रम समाप्त कर दिया गया।

ABVP के यूनिवर्सिटी इकाई के पूर्व अध्यक्ष आराध्य तिवारी ने कहा कि लॉ के छात्रों के बीच मामूली विवाद हुआ था, जिसे समझाइश देकर सुलझा लिया गया। वहीं सीयू इकाई अध्यक्ष तुषार साहू ने कहा कि कुछ अज्ञात तत्वों ने माहौल बिगाड़ने की कोशिश की थी, लेकिन मामला ज्यादा नहीं बढ़ा।

पढ़ें   BJYM के नई कार्यकारिणी का गठन आज : प्रदेश अध्यक्ष रवि भगत आज प्रदेश की नई कार्यकारिणी का करेंगे ऐलान!, मिशन 2023 को देखते हुए किया जाएगा नामों का ऐलान

पुलिस तक नहीं पहुंचा मामला

घटना कोनी थाना क्षेत्र की है, लेकिन अब तक किसी भी पक्ष ने पुलिस में शिकायत नहीं की है। पुलिस ने भी स्वतः संज्ञान लेने की पुष्टि नहीं की है।

होली जैसे उत्सव के दौरान हुई इस घटना ने विश्वविद्यालय प्रशासन की सुरक्षा व्यवस्थाओं पर सवाल खड़े कर दिए हैं। फिलहाल वीडियो वायरल होने के बाद कैंपस में इस घटना को लेकर चर्चा का माहौल है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed