9 Nov 2026, Mon
Breaking
# ग्राम कोलर में 11 नवंबर को होगा ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि **रायपुर।** ग्राम कोलर में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से **ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह** का आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ कक्षा **10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं** को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में **रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अभनपुर विधायक **इंद्रकुमार साहू** समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष **प्रभात मिश्रा**, यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष **संतोष यदु**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **संदीप यदु** और जिला पंचायत रायपुर की सभापति **अन्नू तारक** की उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोककला **पंडवानी की प्रस्तुति दुर्गा साहू** द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से ग्रामवासियों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री **गुरु खुशवंत साहेब** ने भी इस आयोजन की सराहना की थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा करने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य **डिकेश्वर साहू, हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, टिकू साहू, रघुराम साहू, दीपक साहू, यशकुमार, गजेन्द्र साहू और गज्जू यादव** जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी प्रतिभा और अपने गांव के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

Latest

CM विष्णु देव साय ने केंद्रीय मंत्री मनसुख मांडविया से की भेंट, बोले “प्रथम खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स की मेजबानी छत्तीसगढ़ को मिलना समूचे राज्य के लिए गर्व और सम्मान का विषय “

प्रमोद मिश्रा रायपुर 3 जनवरी 2026 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने आज नई दिल्ली में...

रमन सिंह ने विधानसभा कैलेंडर-डायरी 2026 का किया विमोचन, 25 साल की संसदीय यात्रा पर आधारित वृत्तचित्र भी लॉन्च

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 3 जनवरी 2026छत्तीसगढ़ विधानसभा के वर्ष 2026 के कैलेंडर एवं डायरी (दैनंदिनी)...

सीएम विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी छेरछेरा पर्व की बधाई, कहा— यह दान और सामाजिक समरसता का प्रतीक

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 3 जनवरी 2026मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने छत्तीसगढ़ के प्रसिद्ध लोकपर्व छेरछेरा...

CM विष्णुदेव साय ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका सावित्रीबाई फुले की जयंती पर किया नमन

प्रमोद मिश्रा रायपुर 3 जनवरी 2026/मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने भारत की प्रथम महिला शिक्षिका...

धान उपार्जन केंद्रों की अव्यवस्थाओं को लेकर भाजपा सहकारिता प्रकोष्ठ प्रदेश संयोजक प्रवीण दुबे ने उठाई किसानों की आवाज, धान उपार्जन की समस्याओं को लेकर प्रवीण दुबे ने MARKFED को सौंपा मांग-पत्र

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 2 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ में संचालित धान उपार्जन केंद्रों पर समिति-स्तर पर...

CG शराब घोटाले में बड़ा मोड़: भूपेश बघेल के बेटे चैतन्य बघेल को हाईकोर्ट से जमानत, 168 दिन बाद जेल से बाहर आने का रास्ता साफ, ED-EOW केस में मिली बड़ी राहत

प्रमोद मिश्रा रायपुर | 2 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ के बहुचर्चित शराब घोटाला मामले में पूर्व...

मां दंतेश्वरी के दरबार से बस्तर पंडुम 2026 का भव्य शुभारंभ : CM विष्णु देव साय ने किया लोगो और थीम सॉन्ग लॉन्च, बोले – “बस्तर की जनजातीय संस्कृति अब राष्ट्रीय नहीं बल्कि वैश्विक पहचान बनाएगी”

प्रमोद मिश्रा रायपुर 2 जनवरी 2026 बस्तर अंचल की समृद्ध जनजातीय संस्कृति, कला, लोकपरंपराओं और...

तमनार हिंसा पर बड़ी कार्रवाई: महिला आरक्षक से बर्बरता के आरोपी गिरफ्तार, बाकी की तलाश तेज, SP का सख्त संदेश – ‘कोई नहीं बचेगा’

रायगढ़ | 2 जनवरी 2026 छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले के तमनार ब्लॉक में जिंदल कोयला...

डिप्टी CM अरुण साव को ‘बंदर’ कहने पर भूपेश बघेल घिरे, साहू समाज भड़का: 10 दिन में माफी नहीं तो सड़कों पर उतरेगा समाज

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 02 जनवरी 2025 छत्तीसगढ़ की राजनीति में एक बार फिर सियासी भूचाल...

रायपुर का खौफनाक भाई-भाई मर्डर केस: करोड़पति ड्रोन कारोबारी पीयूष झा को उम्रकैद, मां की वीडियो कॉल ने खोली हत्या की पूरी कहानी

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 02 जनवरी 2025 राजधानी रायपुर के बहुचर्चित भाई-भाई हत्याकांड में आखिरकार इंसाफ...

You Missed