9 Nov 2026, Mon
Breaking
# ग्राम कोलर में 11 नवंबर को होगा ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि **रायपुर।** ग्राम कोलर में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से **ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह** का आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ कक्षा **10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं** को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में **रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अभनपुर विधायक **इंद्रकुमार साहू** समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष **प्रभात मिश्रा**, यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष **संतोष यदु**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **संदीप यदु** और जिला पंचायत रायपुर की सभापति **अन्नू तारक** की उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोककला **पंडवानी की प्रस्तुति दुर्गा साहू** द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से ग्रामवासियों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री **गुरु खुशवंत साहेब** ने भी इस आयोजन की सराहना की थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा करने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य **डिकेश्वर साहू, हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, टिकू साहू, रघुराम साहू, दीपक साहू, यशकुमार, गजेन्द्र साहू और गज्जू यादव** जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी प्रतिभा और अपने गांव के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

Latest

खल्लारी पहुंचे मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने कंवर-पैंकरा समाज को दिया विकास का तोहफा: शिक्षा अपनाने और नशे से दूर रहने की दी सीख, 55 लाख की विकास योजनाओं का किया ऐलान

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 10 अप्रैल 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज महासमुंद जिले के खल्लारी...

सौर ऊर्जा से चमका पटपरी गांव: जनजातीय बैगा परिवारों के अंधेरे जीवन में जगी नई रोशनी, प्रधानमंत्री जनमन योजना से मिला उजियारा, दिल्ली तक पहुंची सफलता की गूंज

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 10 अप्रैल 2025 कबीरधाम जिले की ग्राम पंचायत कांदावानी के आश्रित गांव...

धमतरी में कंवर-पैकरा समाज के सम्मान समारोह में पहुंचे CM विष्णु देव साय: समाज भवन के लिए 50 लाख और पुल निर्माण के लिए 30 लाख की सौगात, पीएम आवास की चाबी सौंपी, 25 हितग्राहियों को अधिकार पत्र और स्टार्टअप को साढ़े 3 करोड़ का चेक भी दिया

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 10 अप्रैल 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज धमतरी जिले के रांकाडीह...

गेवरा खदान पहुंचे कोयला मंत्री किशन रेड्डी: कोल माइनर्स को बताया ‘ऊर्जा योद्धा’, कहा—देश की 70% बिजली कोयले से, गेवरा है भारत का गर्व

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 10 अप्रैल 2025 केंद्रीय कोयला एवं खनन मंत्री किशन रेड्डी ने आज...

अब सरकारी अस्पतालों में जन्म लेते ही बनेगा नवजात का आधार कार्ड: स्वास्थ्य सचिव अमित कटारिया ने ऑपरेटर्स को सौंपे टैबलेट और फिंगरप्रिंट स्कैनर, जल्द पूरे प्रदेश में होगी योजना लागू

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 10 अप्रैल 2025 भारत सरकार द्वारा संचालित जन्म लिंक आधार पंजीकरण योजना...

छत्तीसगढ़ में नक्सलवाद के खिलाफ बड़ा कदम: आत्मसमर्पण करने वालों और पीड़ितों को मिलेगा नया जीवन, सरकार ने लागू की राहत और पुनर्वास नीति-2025, जिलों में बनीं विशेष समितियां

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 10 अप्रैल 2025 छत्तीसगढ़ शासन ने राज्य में नक्सलवाद से प्रभावित क्षेत्रों...

राज्य सरकार की बड़ी प्रशासनिक सर्जरी: आर्थिक अपराध अन्वेषण ब्यूरो की कमान अब DGP स्तर के अफसर के हाथ, अधिसूचना जारी

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 10 अप्रैल 2025 राज्य सरकार ने तमाम शासकीय विभाग प्रमुख को लेकर...

सुकमा में ACB-EOW की बड़ी कार्रवाई: तेंदूपत्ता बोनस घोटाले में CPI नेता के ठिकानों पर तड़के दबिश, कोंटा-एर्राबोर-पलाचलमा में एकसाथ छापे से हड़कंप

डेस्क सुकमा, 10 अप्रैल 2025 जिले में एक बार फिर एसीबी-ईओडब्ल्यू (ACB-EOW) की टीम ने...

नक्सल मुक्त बस्तर और तेज़ विकास की नई राह: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय 15-16 अप्रैल को बनाएंगे बस्तर के भविष्य का रोडमैप, अफसरों और स्टेकहोल्डर्स से करेंगे सीधी बात

प्रमोद मिश्रा रायपुर 10 अप्रैल 2025 मार्च, 2026 तक देश को नक्सल मुक्त करने का...

You Missed