9 Nov 2026, Mon
Breaking
# ग्राम कोलर में 11 नवंबर को होगा ग्राम गौरव प्रतिभा सम्मान समारोह, सांसद बृजमोहन अग्रवाल होंगे मुख्य अतिथि **रायपुर।** ग्राम कोलर में प्रतिभाओं को सम्मानित करने और नई पीढ़ी को प्रोत्साहित करने के उद्देश्य से **ग्राम गौरव प्रतिभा परिवार सम्मान समारोह** का आयोजन 11 नवंबर, बुधवार को किया जाएगा। समारोह में चिकित्सा के क्षेत्र में उत्कृष्ट सेवाएं देने वाले चिकित्सकों के साथ कक्षा **10वीं और 12वीं के मेधावी छात्र-छात्राओं** को सम्मानित किया जाएगा। कार्यक्रम में **रायपुर सांसद बृजमोहन अग्रवाल** मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। वहीं, अभनपुर विधायक **इंद्रकुमार साहू** समारोह की अध्यक्षता करेंगे। अतिविशिष्ट अतिथि के रूप में राजभाषा आयोग के अध्यक्ष **प्रभात मिश्रा**, यादव ठेठवार समाज के प्रदेशाध्यक्ष **संतोष यदु**, जिला पंचायत उपाध्यक्ष **संदीप यदु** और जिला पंचायत रायपुर की सभापति **अन्नू तारक** की उपस्थिति प्रस्तावित है। समारोह के दौरान सांस्कृतिक कार्यक्रम के तहत लोककला **पंडवानी की प्रस्तुति दुर्गा साहू** द्वारा दी जाएगी। आयोजन समिति के अनुसार, पिछले दो वर्षों से ग्रामवासियों और सहयोगकर्ताओं की सहभागिता से यह कार्यक्रम लगातार आयोजित किया जा रहा है। पिछले वर्ष छत्तीसगढ़ शासन के कैबिनेट मंत्री **गुरु खुशवंत साहेब** ने भी इस आयोजन की सराहना की थी। आयोजन का मुख्य उद्देश्य गांव की प्रतिभाओं को एक साझा मंच प्रदान करना और उनकी उपलब्धियों को सम्मानित कर अन्य लोगों को प्रेरित करना है। शिक्षा के क्षेत्र में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले विद्यार्थी और चिकित्सा के माध्यम से मानव सेवा करने वाले चिकित्सक समाज के लिए प्रेरणास्रोत हैं। उनकी उपलब्धियों को सार्वजनिक रूप से सम्मानित करने से नई पीढ़ी को आगे बढ़ने और अपने लक्ष्य हासिल करने की प्रेरणा मिलेगी। आयोजन समिति ने ग्रामवासियों, प्रबुद्धजनों, जनप्रतिनिधियों और समाजसेवियों से समारोह में अधिक से अधिक संख्या में शामिल होने की अपील की है। इस आयोजन को सफल बनाने में समिति के सदस्य **डिकेश्वर साहू, हरिराम यादव, सौम्य मिश्रा, टिकू साहू, रघुराम साहू, दीपक साहू, यशकुमार, गजेन्द्र साहू और गज्जू यादव** जुटे हुए हैं। समिति का कहना है कि यह समारोह केवल प्रतिभाओं का सम्मान करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि अपनी माटी, अपनी प्रतिभा और अपने गांव के प्रति गौरव एवं जिम्मेदारी की सामूहिक अभिव्यक्ति है।

Bureaucracy

प्रयागराज महाकुंभ में छत्तीसगढ़ पवेलियन का जायजा लेने पहुंचे सचिव जनसंपर्क पी. दयानंद, श्रद्धालुओं से सुविधाओं पर चर्चा कर अधिकारियों को बेहतर व्यवस्था के दिए निर्देश

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 25 जनवरी 2025 सचिव जनसंपर्क पी. दयानंद आज प्रयागराज महाकुंभ पहुंचे और...

CG नगरीय निकाय चुनाव 2025: BJP ने रायपुर के नगर पंचायत माना कैंप में 15 प्रत्याशियों का ऐलान, संजय यादव बने नगर पंचायत अध्यक्ष के उम्मीदवार

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 25 जनवरी 2025 छत्तीसगढ़ में आगामी नगरीय निकाय चुनाव 2025 को लेकर...

लाल किले में पहुंची छत्तीसगढ़ की झांकी: भारत पर्व 2025 में बढ़ाएगी शोभा, लाल किले में 26 जनवरी से 31 जनवरी तक होगा भारत पर्व का आयोजन

प्रमोद मिश्रा रायपुर 25 जनवरी 2025 नई दिल्ली के ऐतिहासिक लाल किले में इस वर्ष...

76वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने का किया आह्वान

प्रमोद मिश्रा रायपुर 25 जनवरी 2025 मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को देश के...

मेरा धागा, मेरा तिरंगा, मेरा देश अभियान: तिरंगे के नीचे एकजुट हुआ भारत, नवीन जिन्दल और शालू जिन्दल ने राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु को भेंट किया खास झंडा

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 25 जनवरी 2024 कुरुक्षेत्र के सांसद और जाने-माने उद्योगपति नवीन जिन्दल के...

‘राष्ट्रीय बालिका दिवस’ विशेष : CM के निर्देश के बाद मासूम सोढ़ी मल्ले की हुई सफल इलाज, अपने पिता संग पहुंचे मासूम को देखकर CM बोले : “बिटिया की हिम्मत और मुस्कान हमें बेहतर करने की प्रेरणा देती है”

प्रमोद मिश्रा सुकमा, 25 जनवरी 2025 सुकमा जिले के चिंतलनार के तिम्मापुरम गाँव में हुए...

नगरीय निकाय चुनाव 2025: राजनांदगांव में भाजपा ने उम्मीदवारों की सूची की घोषणा, कई बड़े नाम शामिल, देखें सूची…

रायपुर, 25 जनवरी 2025: भाजपा ने राजनांदगांव जिले के नगरीय निकाय चुनावों के लिए अपने...

नगरीय निकाय चुनावों के प्रत्याशी तय, जल्द होगी घोषणा: रिकॉर्ड धान खरीदी पर अरुण साव ने कांग्रेस को घेरा, राम वनगमन परिपथ में भ्रष्टाचार की होगी जांच

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 25 जनवरी 2025 छत्तीसगढ़ में बीजेपी नगरीय निकाय और पंचायत चुनाव के...

CM विष्णु देव साय से मिले योग गुरु बाबा रामदेव: मुख्यमंत्री निवास में हुई विशेष सौजन्य भेंट, धर्मपत्नी कौशल्या साय और परिजन भी रहे मौजूद

प्रमोद मिश्रा रायपुर, 25 जनवरी 2025: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से आज योग गुरु बाबा...

You Missed