प्रमोद कुमार
रायपुर, 27 फरवरी 2026

राजधानी रायपुर के सिविल लाइन स्थित सर्किट हाउस में Christian Medical College, Vellore द्वारा आयोजित पी.जी. डिप्लोमा इन फैमिली मेडिसिन के दीक्षांत समारोह का आयोजन गरिमामय वातावरण में संपन्न हुआ। कार्यक्रम में स्वास्थ्य मंत्री Shyam Bihari Jaiswal ने सफलतापूर्वक पाठ्यक्रम पूर्ण करने वाले चिकित्सकों को प्रमाणपत्र प्रदान किए।
समारोह को संबोधित करते हुए स्वास्थ्य मंत्री ने कहा कि फैमिली मेडिसिन का यह विशेष प्रशिक्षण चिकित्सकों के व्यावहारिक कौशल को सुदृढ़ करने के साथ-साथ समाज के हर वर्ग तक गुणवत्तापूर्ण और सुलभ स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाता है। उन्होंने कहा कि यह पाठ्यक्रम चिकित्सा पेशेवरों की उत्कृष्ट शिक्षा, समर्पण और सेवा भावना को मान्यता देता है।
उन्होंने अपने संदेश में जोर देकर कहा कि संस्थान से प्राप्त ज्ञान और व्यवहारिक अनुभव के आधार पर ये चिकित्सक समाज के अंतिम व्यक्ति तक बेहतर स्वास्थ्य सेवाएं पहुंचाने में अग्रणी भूमिका निभाएंगे और प्रदेश की स्वास्थ्य व्यवस्था को और अधिक सशक्त बनाएंगे।
समारोह के दौरान डिप्लोमा प्राप्त करने वाले सभी डॉक्टरों को उनकी उपलब्धि पर बधाई दी गई और उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की गई। कार्यक्रम में चिकित्सा समुदाय के प्रतिनिधि और आमंत्रित अतिथि भी उपस्थित रहे।





