6 Jun 2026, Sat

सूरजपुर में फॉरेस्ट गार्ड से मारपीट: गर्लफ्रेंड संग नर्सरी में पकड़ा, युवकों ने डांस करवाकर बेल्ट से पीटा; VIDEO वायरल, पुलिस को शिकायत नहीं

सूरजपुर | 26 फ़रवरी 2026

छत्तीसगढ़ के सूरजपुर जिले में फॉरेस्ट गार्ड के साथ मारपीट का मामला सामने आया है। देवनगर नर्सरी में गर्लफ्रेंड के साथ बैठे गार्ड को 4-5 युवकों ने पकड़ लिया। पहले मोबाइल पर गाना बजाकर उससे डांस करवाया, फिर बेल्ट और डंडे से पिटाई कर दी। पूरी घटना का वीडियो बनाकर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया गया।

जानकारी के मुताबिक, फॉरेस्ट गार्ड बुधराम पैकरा देवनगर बीट में पदस्थ है। बताया जा रहा है कि 23 फरवरी को वह अपनी गर्लफ्रेंड के साथ नर्सरी पहुंचा था। इसी दौरान कुछ युवक वहां पहुंचे और दोनों को साथ देख लिया।

 

 

पहले डांस करवाया, फिर की पिटाई

प्रत्यक्षदर्शियों के मुताबिक, युवकों ने मोबाइल पर गाना चलाकर गार्ड को डांस करने के लिए मजबूर किया। ठीक से डांस नहीं करने पर उसे फटकार लगाई गई। इसके बाद गर्लफ्रेंड के सामने ही बेल्ट और डंडे से जमकर मारपीट की गई। घटना के समय गार्ड यूनिफॉर्म में था।

‘राजू भैया’ कहकर लगाई गुहार

वायरल वीडियो में गार्ड एक युवक को पहचानकर ‘राजू भैया’ कहकर बचाने की गुहार लगाता नजर आ रहा है। मारपीट के बाद युवकों ने उसे वहां से भगा दिया और युवती को घर भेज दिया। बताया जा रहा है कि मारपीट करने वाले कुछ युवक युवती के रिश्तेदार हैं। गार्ड को नौकरी छोड़ने की धमकी भी दी गई।

पुलिस बोली- शिकायत मिले तो करेंगे कार्रवाई

मामला सूरजपुर कोतवाली थाना क्षेत्र का है। एसएसपी प्रशांत कुमार ठाकुर ने कहा कि वीडियो संज्ञान में आया है, लेकिन अब तक कोई लिखित शिकायत नहीं मिली है। शिकायत मिलने पर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। वीडियो की जांच की जा रही है।

पढ़ें   बेटे को जेल से छुड़ाने के नाम पर मां से सेक्स की डिमांड : पीरियड की बात कहने पर प्राइवेट पार्ट चेक करने वाला पुलिस आरक्षक बर्खास्त, दुर्ग-भिलाई में बड़ा एक्शन

इस घटना का वीडियो सोशल मीडिया पर तेजी से वायरल हो रहा है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.