6 Sep 2026, Sun
Breaking

श्री बालाजी अस्पताल के स्वास्थ्य सुविधाओं की श्रृंखला में जुड़ा नया अध्याय : CM विष्णुदेव साय ने किया 200 बिस्तरों वाली एडवांस कैंसर यूनिट का उद्घाटन, MD डॉ देवेंद्र नायक बोले : “आयुष्मान कार्ड से होगी फ्री में इलाज…इसी मिट्टी का हूं, इसलिए यहां के लोगों से अलग जुड़ाव…”

• श्री बालाजी हॉस्पिटल, रायपुर में जुड़ा इलाज का नया अध्याय

• श्री बालाजी एडवांस सुपर स्पेशियलिटी हॉस्पिटल का सीएम ने किया उद्घाटन

• आयुष्मान कार्ड से होगा पूरा ईलाज

 

 

रायपुर, 28 फरवरी 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में स्वास्थ्य सुविधाओं के क्षेत्र में एक बड़ी उपलब्धि और जुड़ गई । मोवा स्थित श्री बालाजी हॉस्पिटल में 200 बिस्तरों वाली एडवांस कैंसर यूनिट का उद्घाटन सीएम विष्णुदेव साय ने किया । यह यूनिट मध्य भारत के सबसे आधुनिक कैंसर उपचार केंद्रों में से एक है ।

सीएम विष्णुदेव साय ने कहा कि कैंसर यूनिट को इस तरह डिजाइन किया गया है कि मरीजों को हर प्रकार के कैंसर के इलाज के लिए भटकना न पड़े। यहां एक छत के नीचे गैंस्ट्रो, न्यूरो, गाइनी और यूरो कैंसर विभाग, नेफ्रो, थोरेसिक (छाती) और हेड एंड नेक कैंसर विभाग होंगे। सबसे अच्छी बात यह भी है कि आयुष्मान कार्ड से संपूर्ण ईलाज कैंसर मरीज का इस अस्पताल में होगा ।

अस्पताल के मैनेजिंग डायरेक्टर डॉक्टर देवेंद्र नायक ने कहा कि यहां कैंसर के सटीक इलाज के लिए विश्वस्तरीय तकनीक का समावेश किया गया है, डू बीम (True Beam) रेडिएशन मशीनः सबसे एडवांस रेडिएशन थेरेपी की सुविधा उपलब्ध रहेगी । देवेंद्र नायक ने कहा कि मैं खुद छत्तीसगढ़ से हूं, इसलिए यहां की मरीजों को कोई आर्थिक समस्या भी न हो इसके लिए हमने निर्णय लिया है कि इलाज पूरी तरह से आयुष्मान कार्ड से होगा, जिससे मरीज और उनके परिजन को कोई आर्थिक बोझ न हो ।

अस्पताल में उपलब्ध सुविधाएं

डू बीम (True Beam) रेडिएशन मशीन : सबसे एडवांस रेडिएशन थेरेपी की सुविधा।

पढ़ें   कोरबा में पानी निकालते समय महिला कुएं में गिरी : अस्पताल पहुँचते ही मौत, लकवाग्रस्त पति और छह बेटियों के लिए बनी बड़ी त्रासदी

हैल्सियन लीनियर एक्सेलरेटर, ब्रेकी थेरेपीथे से एडवांस रेडिएशन थेरेपी की सुविधा।

न्यूक्लियर मेडिसिन : पेट-सिटी (PET-CT) स्कैन, प्रोस्टेट कैंसर के लिए एडवांस थेरेपी और आईओडी (IOD) थेरेपी।

गामा नाइफ : बिना चीर-फाड़ के ब्रेन ट्यूमर के इलाज की सुविधा।

जांच केंद्र : 128 स्लाइस का सीटी सिमुलेटर, आईएससीई हिस्ट्रो पैथोलॉजी और फ्रोजन सेक्शन की सुविधा।

• इंफ्रास्ट्रक्चर 72 बेड का आईसीयू और बोनमैरो ट्रांसप्लांट

अस्पताल में गंभीर मरीजों की देखभाल के लिए व्यापक इंतजाम किए गए हैं

• आईसीयू और ओटी : कुल 72 आईसीयू बेड, 40 बेड का विशेष कैंसर आईसीयू और 4 समर्पित एडवांस कैंसर ओटी।

• बोनमैरो ट्रांसप्लांट : 8 अत्याधुनिक बोनमैरो ट्रांसप्लांट यूनिट ।

• वार्ड : 48 डेडिकेटेड कैंसर प्राइवेट वार्ड और डे-कीमोथेरेपी केयर की सुविधा।

• ट्यूमर बोर्डः जटिल केसों पर चर्चा के लिए विशेष ट्यूमर बोर्ड रूम बनाया गया है।

आम आदमी के लिए कैशलेस इलाज की सौगात

बालाजी हॉस्पिटल की इस यूनिट में आर्थिक रूप से कमजोर वर्ग से लेकर सरकारी कर्मचारियों तक के लिए विशेष सुविधा दी गई है ।

आयुष्मान योजना : इस योजना के तहत कैंसर का पूरा इलाज मुफ्त होगा।

• कैशलेस सुविधा : एनटीपीसी (NTPC), एमएमडीसी (NMDC) और राज्य शासन के कर्मचारियों के लिए भी कैशलेस उपचार की व्यवस्था उपलब्ध रहेगी।

Share

 

 

 

 

 

You Missed