7 Mar 2026, Sat
Breaking

एक ही फंदे से लटके मिले पति-पत्नी के शव: बिलासपुर में सड़क किनारे नीम पेड़ पर दी जान, अलग रहने को लेकर था विवाद

बिलासपुर। छत्तीसगढ़ के बिलासपुर में पति-पत्नी का शव सड़क किनारे नीम के पेड़ पर एक ही फंदे से लटकता मिला। दोनों ने कथित तौर पर फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। घटना सरकंडा थाना क्षेत्र की है। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है।

मृतकों की पहचान जयरामनगर परसदा निवासी प्रकाश यादव (26) और उनकी पत्नी पूर्णिमा यादव (22) के रूप में हुई है। दोनों की शादी करीब एक साल पहले हुई थी और वे चिंगराजपारा स्थित कदमपारा में किराए के मकान में रह रहे थे। प्रकाश मजदूरी करता था।

अलग रहने को लेकर था विवाद

प्रारंभिक जांच में सामने आया है कि पूर्णिमा अपने ससुर दिलहरण यादव से अलग रहना चाहती थी। इसी बात को लेकर दंपती के बीच अक्सर विवाद होता था। रविवार रात भी इसी मुद्दे पर दोनों के बीच कहासुनी हुई। बताया जा रहा है कि विवाद के बाद दोनों अलग रहने पर सहमत हो गए और सामान भी पैक कर लिया।

इसके बाद देर रात घर से निकले दंपती ने सीपत रोड स्थित सूर्या चौक पटवारी प्रशिक्षण केंद्र के पास नीम के पेड़ पर एक ही कपड़े के फंदे से फांसी लगा ली।

राहगीरों ने दी पुलिस को सूचना

सुबह राहगीरों ने पेड़ पर शव लटकता देखा और तुरंत पुलिस को सूचना दी। सूचना मिलते ही सरकंडा थाना पुलिस मौके पर पहुंची और आसपास के लोगों से पूछताछ की। घटना की जानकारी मिलते ही मृतक के पिता भी मौके पर पहुंचे।

पोस्टमॉर्टम के लिए भेजे गए शव

पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद दोनों शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भिजवाया। अधिकारियों के मुताबिक, दोनों के गले में एक ही कपड़े का फंदा बंधा था। परिजनों के बयान दर्ज कर लिए गए हैं और मामले की जांच जारी है।

पढ़ें   लालच बुरी बला : छापे में मिले 6 करोड़ रुपये तो अकाउंटेंट की नौकरी छोड़ बन गया डकैत, डकैती करने गया तो किस्मत ने नहीं दिया साथ, अब जेल के मिलेगी हवा

पुलिस का कहना है कि प्रारंभिक तौर पर मामला आत्महत्या का प्रतीत हो रहा है, हालांकि हर पहलू की बारीकी से जांच की जा रही है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed