15 Jun 2025, Sun 12:15:27 AM
Breaking

डिप्टी CM अरुण साव आज मुंगेली जिले के दौरे पर: बरेला और जरहागांव में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष व पार्षदों के शपथ ग्रहण में होंगे शामिल, जानें पूरा शेड्यूल…

प्रमोद मिश्रा

रायपुर. 20 मार्च 2025

उप मुख्यमंत्री अरुण साव 20 मार्च को मुंगेली जिले के बरेला और जरहागांव नगर पंचायत में नवनिर्वाचित नगर पंचायत अध्यक्ष एवं पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे 20 मार्च को दोपहर सवा 12 बजे बिलासपुर से सड़क मार्ग द्वारा बरेला के लिए रवाना होंगे। वे दोपहर एक बजे बरेला में नगर पंचायत अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण कार्यक्रम में शामिल होंगे।

उप मुख्यमंत्री साव दोपहर पौने दो बजे जरहागांव नगर पंचायत के नवनिर्वाचित अध्यक्ष और पार्षदों के शपथ ग्रहण समारोह में शामिल होंगे। वे दोपहर ढाई बजे जरहागांव से रायपुर के लिए रवाना होंगे। वे शाम सवा चार बजे रायपुर पहुंचेंगे।

Share
पढ़ें   दिलीप सोनी संभालेंगे युवा कांग्रेस मगरलोड ब्लाक अध्यक्ष की कमान, कांग्रेस पार्टी ने दी बड़ी जिम्मेदारी

 

 

 

 

 

By Desk

You Missed