6 Jun 2026, Sat
Breaking

भारत ने रचा इतिहास: तीसरी बार जीता ICC Men’s T20 World Cup, मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai ने जताई खुशी

प्रमोद कुमार

रायपुर, 9 मार्च 2026
Vishnu Deo Sai ने ICC Men’s T20 World Cup के फाइनल मुकाबले में शानदार प्रदर्शन करते हुए भारत द्वारा विश्व कप का खिताब जीतने पर टीम इंडिया को हार्दिक बधाई और शुभकामनाएँ दी हैं।

मुख्यमंत्री ने कहा कि टी20 विश्वकप के फाइनल मुकाबले में टीम इंडिया के धुरंधर खिलाड़ियों ने बेहतरीन प्रदर्शन करते हुए एक बार फिर विश्व कप का खिताब जीतकर हर भारतवासी को गौरवान्वित किया है। इस जीत के साथ भारत ने टी20 विश्व कप का खिताब तीसरी बार अपने नाम कर नया इतिहास रचा है।

 

 

उन्होंने इस गौरवपूर्ण उपलब्धि पर पूरी टीम को बधाई देते हुए कहा कि खिलाड़ियों की मेहनत, समर्पण और जज़्बे ने देश का मान बढ़ाया है। मुख्यमंत्री ने आशा व्यक्त की कि भविष्य में भी भारतीय टीम इसी तरह विश्व मंच पर तिरंगे को शान से लहराती रहेगी और देश का गौरव बढ़ाती रहेगी।

Share
पढ़ें   CG शराब घोटाला: 2000 करोड़ के शराब घोटाले में बड़ी राहत, पूर्व आबकारी सचिव एपी त्रिपाठी को सुप्रीम कोर्ट से सशर्त जमानत, हर हफ्ते ED के सामने हाजिरी जरूरी!

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed