6 Jun 2026, Sat

CG के नए CS होंगे विकासशील : IAS विकासशील को मिली मुख्य सचिव की जिम्मेदारी, 1994 बैच के अफसर विकासशील के बारे में पढ़ें यह दिलचस्प स्टोरी

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 25 सितंबर 2025

छत्तीसगढ़ के नए मुख्य सचिव अब विकासशील होंगे । 1994 बैच के IAS अफसर को यह जिम्मेदारी मिली है । काफी लंबे समय से चर्चा थी कि आखिर अगले मुख्य सचिव कौन होंगे? अमिताभ जैन को 6 महीने की संविदा दी गई थी, लेकिन उससे पहले ही अब यह आदेश जारी हो गया है ।

 

 

आईएएस विकाशील छत्तीसगढ़ कैडर के 1994 बैच के आईएएस अफसर है। उनका पूरा नाम विकासशील गुप्ता है। वे उत्तरप्रदेश के मूल निवासी हैं। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग से बीई करने के बाद पोस्टग्रेजुएशन भी इलेक्ट्रिकल (एमई) किया है। विकासशील गुप्ता की पत्नी भी छत्तीसगढ़ कैडर की आईएएस हैं। छत्तीसगढ़ में कई अहम पदों पर काम कर चुके विकासशील 2018 से केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर हैं। जनवरी 2024 से एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार पद पर तैनात थे। जहाँ से औपचारिक रूप से रिलिव कर दिया गया है। केवल आदेश जारी होना बाकी है।

जन्म और शिक्षा:

विकासशील गुप्ता छत्तीसगढ़ कैडर के आईएएस अफसर हैं। उनका परिवार मूलतः उत्तरप्रदेश का रहने वाला है। बाद में उत्तराखंड के गढ़वाल में बस गया। विकासशील का जन्म 10 जून 1969 को हुआ है। उन्होंने इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग से बीई किया फिर इलेक्ट्रिकल इंजिनियरिंग से एमई किया। विकासशील गुप्ता ने 4 सितंबर 1994 को आईएएस की सर्विस ज्वॉइन की है।

जीवनसाथी:

विकासशील गुप्ता का विवाह निधि छिब्बर से हुआ है। निधि छिब्बर हरियाणा की रहने वालीं है। वे छतीसगढ़ कैडर की 1994 बैच की आईएएस अफसर हैं। दोनों पति–पत्नी बैचमेट हैं। वर्तमान में वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर नीति आयोग में एडवाइजर थी। मई 2025 से उन्हें नीति आयोग में विकास निगरानी और मूल्यांकन कार्यालय (डीएमईओ) का महानिदेशक बनाया गया है।

पढ़ें   CG में सरकारी फिजूलखर्ची पर सख्ती : विदेशी दौरे बंद, वाहन पूलिंग और ई-ऑफिस सिस्टम अनिवार्य, देखें आदेश...

विकासशील का प्रोफ़ेशनल कैरियर:

आईएएस विकासशील गुप्ता ने मध्यप्रदेश कैडर के आईएएस अफसर थे। पृथक छत्तीसगढ़ राज्य गठन के बाद उन्होंने छत्तीसगढ़ कैडर चुन लिया। वे छत्तीसगढ़ की न्यायधानी कहे जाने वाले बिलासपुर जिले के कलेक्टर रहें है। बिलासपुर जिले से पृथक होकर अलग जिला बनने वाले जांजगीर जिले में प्रशिक्षण के दौरान जांजगीर एसडीएम रहे हैं। इसके अलावा वे अप्रैल 2007 से अप्रैल 2008 तक राजधानी रायपुर के भी कलेक्टर रहें है। कई विभागों में सचिव रहे हैं। 2018 से वे केंद्रीय प्रतिनियुक्ति पर भारत सरकार में है। वह स्वास्थ्य कल्याण विभाग में अतिरिक्त सचिव रहे। जल शक्ति मंत्रालय में पेयजल और स्वच्छता विभाग में जल जीवन मिशन के अतिरिक्त सचिव और मिशन निदेशक रहें। जनवरी 2024 से एशियन डेवलपमेंट बैंक (ADB) में कार्यकारी निदेशक के सलाहकार पद पर तैनात थे। उनका कार्यकाल वहां तीन साल का था। जहाँ से औपचारिक रूप से रिलिव कर दिया गया है। केवल आदेश जारी होना बाकी है।

विकासशील ने मास्टर एंड एक्जीक्यूटिव मास्टर ऑफ पब्लिक एडमिनिस्ट्रेशन एंड सर्टिफिकेट ऑफ एडवांस स्टडी हेल्थ सर्विस मैनेजमेंट एंड पॉलिसी का कोर्स सिरैक्यूज़ विश्वविद्यालय यूएसए से किया है।

Share