प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 25 सितंबर 2025 GST 2.0 में कोयले पर कंपनसेशन सेस खत्म कर दिया गया है। वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने कहा कि इससे अब कोयला खनन रॉयल्टी का सीधा लाभ राज्य को मिलेगा। कोरोना काल में लिए गए कर्ज के चुकाने के लिए सेस का उपयोग किया जा रहा था, लेकिन GST में सेस के विलय से अब आर्थिक राहत मिलेगी। उन्होंने बताया कि कोयला खपत पर 50% हिस्सा छत्तीसगढ़ और 50% केंद्र को मिलेगा।

वित्त मंत्री ओपी चौधरी ने GST चोरी के मामलों पर भी सख्त रुख अपनाने का ऐलान किया। उन्होंने कहा कि गुटखा कारोबारी जैसे ऑर्गनाइज टैक्स चोरी के मामलों में सरकार कार्रवाई करेगी। वहीं, छोटे-मोटे मामलों में सरकार सहयोगात्मक रवैया अपनाएगी। अगर कोई अधिकारी-कर्मचारी गड़बड़ी करता है तो उस पर भी कार्रवाई होगी।
विपक्ष द्वारा जीएसटी रिफॉर्म के बावजूद सामानों के दाम कम न होने के आरोपों पर ओपी चौधरी ने कहा कि जीएसटी रिफॉर्म से बड़े पैमाने पर फायदा हुआ है। उन्होंने कहा कि विपक्ष जीएसटी काउंसिल के भीतर दर कम करने का विरोध करती थी और जनता को भ्रमित करती है।





