6 Jun 2026, Sat
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में कैबिनेट की बैठक…सदन में CM विष्णुदेव साय, मंत्री केदार कश्यप और टंकराम वर्मा देंगे सवालों के जवाब…स्वच्छता दीदियों को सम्मानित करेंगे DCM अरुण साव…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

रायपुर, 10 मार्च 2026 छत्तीसगढ़ में आज साय कैबिनेट की अहम बैठक होने वाली है । कैबिनेट की बैठक सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में शाम 6:30 बजे से विधानसभा में आयोजित होगी । बैठक में बजट मांगों पर चर्चा के संबंध में बात होगी । सदन में आज प्रश्नों की झड़ी विधानसभा में आज सीएम विष्णुदेव साय, कैबिनेट मंत्री केदार कश्यप और टंकराम वर्मा अपने – अपन विभागों से संबंधित सवालों का जवाब देंगे । आज खनन, ओवरलोडिंग, फिटनेस परमिट, सहकारिता, राजस्व और वन विभाग से जुड़े मामलों पर सरकार से जवाब मांगा जाएगा। साथ ही सरकारी जमीनों पर अवैध कब्जों और आयरन ओर के खनन व परिवहन की निगरानी व्यवस्था को लेकर भी सदन में सवाल उठ सकते हैं।

विधानसभा में विधायकों द्वारा आयरन ओर खनन से जुड़े नियमों, परिवहन व्यवस्था और मॉनिटरिंग सिस्टम पर सरकार से जानकारी मांगी जाएगी। इसके अलावा परिवहन विभाग से जुड़े फिटनेस परमिट और ओवरलोडिंग के मामलों पर भी सरकार को जवाब देना पड़ सकता है। वहीं वन विभाग से संबंधित प्रश्नों में बिगड़े वनों को सुधारने की योजनाओं और उनकी कार्ययोजना पर चर्चा होने की संभावना है।

नेशनल हेराल्ड को दिए विज्ञापन पर भी उठेगा मुद्दा

सदन में भाजपा विधायक रेणुका सिंह नेशनल हेराल्ड को दिए गए विज्ञापनों का मुद्दा भी उठा सकती हैं। इस मामले में सरकार से यह पूछा जाएगा कि किन परिस्थितियों में और किस प्रक्रिया के तहत इन विज्ञापनों को जारी किया गया।

 

 

पढ़ें   सक्ति में दोस्ती हुई जानलेवा: पैसे और मोबाइल को लेकर विवाद इतना बढ़ा कि दो युवकों ने अपने दोस्त की बेरहमी से हत्या कर दी

रायपुर स्मार्ट सिटी के सौंदर्यीकरण पर ध्यानाकर्षण

ध्यानाकर्षण के दौरान रायपुर स्मार्ट सिटी में सौंदर्यीकरण के नाम पर अनियमितताओं का मुद्दा भी उठने की संभावना है। भाजपा विधायक अजय चंद्राकर, धरमलाल कौशिक और धर्मजीत सिंह इस विषय पर नगरीय प्रशासन मंत्री का ध्यान आकर्षित करेंगे। विधायक योजना के तहत किए गए कार्यों, खर्च और निगरानी व्यवस्था पर सवाल उठा सकते हैं।

सिरपुर महोत्सव के खर्च पर भी सवाल

विधायक द्वारकाधीश यादव सिरपुर महोत्सव के आयोजन में हुए आय-व्यय का मुद्दा भी सदन में उठाएंगे। आयोजन पर हुए खर्च और प्रशासनिक प्रबंधन को लेकर सरकार से जानकारी मांगी जा सकती है।

अनुदान मांगों पर होगी चर्चा

सदन में 10 मार्च को बजट की अनुदान मांगों पर भी चर्चा होगी। इस दौरान डिप्टी सीएम विजय शर्मा, खाद्य मंत्री दयालदास बघेल और संस्कृति मंत्री राजेश अग्रवाल के विभागों से संबंधित अनुदान मांगों पर विचार किया जाएगा। विधायकों द्वारा इन विभागों की योजनाओं और कामकाज को लेकर सवाल उठाए जाने की संभावना है। DCM अरुण साव करेंगे सम्मानित नगरीय प्रशासन एवं विकास विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय महिला दिवस के अवसर पर स्वच्छता, स्वावलंबन और सशक्तीकरण की दिशा में महिलाओं की भूमिका को नई पहचान देने “नारी शक्ति सम्मान समारोह” का आयोजन किया जा रहा है। राजधानी रायपुर के शासकीय मेडिकल कॉलेज स्थित अटल बिहारी वाजपेयी ऑडिटोरियम में आज 10 मार्च को दोपहर 12 बजे से इसका आयोजन किया गया है। उप मुख्यमंत्री तथा नगरीय प्रशासन एवं विकास मंत्री अरुण साव समारोह में उत्कृष्ट कार्य करने वाली स्वच्छता दीदियों, स्व-सहायता समूहों की महिलाओं एवं महिला हितग्राहियों को सम्मानित कर उनके कार्यों को रेखांकित करेंगे। राज्य के सभी नगरीय निकायों में स्वच्छता को बढ़ावा देने छत्तीसगढ़ स्वच्छता लीग का शुभारंभ भी इस दौरान किया जाएगा।

पढ़ें   CM विष्णु देव साय से छत्तीसगढ़ राज्य प्रशासनिक सेवा संघ के प्रतिनिधिमंडल ने की मुलाकात: "सेवा शिखर" पत्रिका के प्रथम संस्करण का किया विमोचन, प्रशासनिक अधिकारियों की भूमिका को बताया शासन का मजबूत स्तंभ

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed