प्रमोद कुमार
चंदखुरी, 14 मार्च 2026/ माता कौशल्या की नगरी नगर पंचायत चंदखुरी में सोतो स्पोर्ट्स कराटे इंडिया एसोसिएशन के तत्वावधान में एक दिवसीय कराटे कलर बेल्ट ग्रेडिंग एग्जाम आयोजित किया जा रहा है। इस परीक्षा में नवोदित कराटे विद्यार्थियों की प्रतिभा का आकलन किया जाएगा।

ज्ञान स्कूल की प्राचार्य रीचा चक्रवर्ती ने प्रेस को जानकारी देते हुए बताया कि कोच सिहान ईशात महंत के मार्गदर्शन में स्कूल के खिलाड़ियों ने नेशनल स्तर की चैंपियनशिप में शानदार प्रदर्शन करते हुए कई गोल्ड मेडल हासिल किए हैं और आगे भी बेहतर प्रदर्शन करने की उम्मीद है।
उन्होंने बताया कि बेल्ट ग्रेडिंग एग्जाम से खिलाड़ियों का स्तर बढ़ता है और उनकी प्रैक्टिस में और निखार आता है, जिससे वे बड़े स्तर की प्रतियोगिताओं में भाग लेने के लिए तैयार होते हैं।
इस दौरान प्राचार्य ने सभी खिलाड़ियों के उज्ज्वल भविष्य की कामना करते हुए उन्हें शुभकामनाएं दीं। कार्यक्रम में कल येलो बेल्ट और ब्लू बेल्ट का एग्जाम लिया जाएगा।
सोतो स्पोर्ट्स कराटे इंडिया एसोसिएशन के प्रदेश अध्यक्ष दिव्या महंत, टिकेश्वर पटेल, दामिनी साहू, अतिक्षा महंत और नेहा तुरकाने ने भी सभी खिलाड़ियों को बधाई और शुभकामनाएं दीं।





