6 Jun 2026, Sat
Breaking

पश्चिम बंगाल, असम, केरल और तमिलनाडु में चुनाव की घोषणा आज : शाम 4 बजे चुनाव की तारीखों की घोषणा, आदर्श आचार संहिता आज शाम से होगी लागू

ब्यूरो रिपोर्ट, 15 मार्च 2026

चुनाव आयोग आज पश्चिम बंगाल, केरल समेत 5 राज्यों के चुनाव की घोषणा करेगा। इस संबंध में EC 4 बजे विज्ञान भवन, नई दिल्ली में प्रेस कांफ्रेंस करेगा। इस दौरान पांच राज्यों में चुनाव कार्यक्रम को लेकर पूरा ब्यौरा जारी किया जाएगा। बता दें कि पश्चिम बंगाल, केरल, तमिलनाडु और पुडुचेरी में SIR हुआ है। असम में तकनीकी कारणों से SR या समरी रिवीजन हुआ है। बंगाल में दो से तीन चरणों में चुनाव सम्भावित हैं। चुनावी हिंसा, धनबल के दुरुपयोग पर रोक पर सबसे ज्यादा जोर रहेगा।

 

 

 

इस बार चुनाव की हिंसा मुक्त होंगे?

पश्चिम बंगाल विधानसभा चुनाव के बारे में मुख्य चुनाव आयुक्त ज्ञानेश कुमार ने मंगलवार 10 मार्च को कहा था कि बंगाल के मतदाताओं को वह बताना चाहते हैं कि राज्य में इस बार चुनाव हिंसा एवं दबाव मुक्त होंगे और चुनाव को सफलतापूर्वक कराने के लिए ईसी कटिबद्ध है। सीईसी स्वामी विवेकानंद की तपोभूमि बेलुर मठ पहुंचे थे। बेलुर मठ का दर्शन करने के बाद मीडिया से बातचीत में उन्होंने यह बात कही। कोलकाता में चुनाव आयोग की आज होने वाली बैठकों में सीईसी शामिल होंगे और चुनाव तैयारियों का जायजा लेंगे। बंगाल में मई के महीने में विधानसभा चुनाव होंगे। राज्य में मुख्य मुकाबला सत्तारूढ़ तृणमूल कांग्रेस और भारतीय जनता पार्टी के बीच है।
एक या दो चरणों में हो चुनाव

पश्चिम बंगाल के कई राजनीतिक दलों ने सुझाव दिया है कि आगामी विधानसभा चुनाव एक या दो चरणों में कराये जाएं। वहीं, निर्वाचन आयोग ने कानून-व्यवस्था में किसी भी चूक पर कड़ी कार्रवाई किये जाने की चेतावनी दी और कहा कि चुनाव संबंधी हिंसा बिल्कुल भी बर्दाश्त नहीं की जाएगी। चुनाव के चरणों पर यह सुझाव कोलकाता में निर्वाचन आयोग की पूर्ण पीठ और राजनीतिक दलों के प्रतिनिधियों के बीच हुई बैठक के दौरान दिया गया। यह बैठक आगामी विधानसभा चुनाव की तैयारियों की समीक्षा के तहत आयोजित की गई थी। राज्य में विधानसभा चुनाव अप्रैल में होने की संभावना है।

पढ़ें   बड़ी खबर: दुर्गम इलाकों में भी गुणवत्ता की मिसाल, मोहला-मानपुर-अंबागढ़ चौकी के तीन स्वास्थ्य केंद्रों को मिला राष्ट्रीय गुणवत्ता आश्वासन सम्मान

Share

 

 

 

 

 

You Missed