14 Mar 2026, Sat
Breaking

जल जीवन मिशन की समीक्षा बैठक में शामिल हुए उप मुख्यमंत्री अरुण साव: 3426 करोड़ का राज्यांश जारी, केंद्र से बराबर राशि जल्द देने का आग्रह

प्रमोद कुमार

रायपुर | 14 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ के उप मुख्यमंत्री और लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी मंत्री अरुण साव ने केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय की वर्चुअल बैठक में भाग लिया। यह बैठक केंद्रीय जल शक्ति मंत्री सी.आर. पाटिल की अध्यक्षता में आयोजित हुई, जिसमें देश के विभिन्न राज्यों के पीएचई और ग्रामीण विकास मंत्री शामिल हुए। बैठक में जल जीवन मिशन की प्रगति, क्रियान्वयन और ग्रामीण क्षेत्रों में घरेलू नल कनेक्शनों की स्थिति की समीक्षा की गई तथा जल जीवन मिशन 2.0 की रूपरेखा और शर्तों की जानकारी भी राज्यों को दी गई।

नई दिल्ली से वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से आयोजित बैठक में केंद्रीय जल शक्ति राज्य मंत्री वी. सोमन्ना भी उपस्थित रहे। वहीं उप मुख्यमंत्री अरुण साव नवा रायपुर स्थित अपने निवास कार्यालय से बैठक में जुड़े। उनके साथ लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी विभाग के सचिव मोहम्मद कैसर अब्दुलहक, जल जीवन मिशन के संचालक जितेंद्र कुमार शुक्ला और प्रमुख अभियंता ओंकेश चंद्रवंशी भी मौजूद थे।

बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों में हर घर तक नल से स्वच्छ पेयजल पहुंचाने के लिए राज्यों द्वारा किए जा रहे कार्यों की समीक्षा की गई। घरेलू नल कनेक्शनों की प्रगति, पेयजल योजनाओं के संचालन में आ रही चुनौतियों और उनके समाधान पर भी विस्तार से चर्चा हुई।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने बैठक में बताया कि छत्तीसगढ़ सरकार ने जल जीवन मिशन की योजनाओं के लिए राज्यांश के रूप में 3426 करोड़ रुपए की अतिरिक्त राशि जारी की है। उन्होंने केंद्र सरकार से अनुरोध किया कि इसके समतुल्य केंद्रांश की राशि भी प्राथमिकता के आधार पर जारी की जाए।

पढ़ें   बजट से ठीक पहले सरकार ने दिया बड़ा तोहफा, सस्ते होंगे सभी तरह के स्मार्टफोन

उन्होंने यह भी आग्रह किया कि एकल ग्राम योजनाओं के साथ-साथ मल्टी-विलेज योजनाओं (MVS) के लिए भी प्राथमिकता के आधार पर केंद्र से राशि जारी की जाए।

बैठक में यह भी जानकारी दी गई कि जल जीवन मिशन 2.0 के तहत सभी राज्यों को भारत सरकार के साथ एमओयू करना होगा। इसके साथ ही संशोधित ओएंडएम नीति लागू करने, सभी योजनाओं की डिजिटल एसेट रजिस्ट्री तैयार करने और सुजलम भारत मोबाइल ऐप के माध्यम से सुजल गांव आईडी जनरेट करने की प्रक्रिया पूरी करनी होगी। इन प्रक्रियाओं के पूर्ण होने के बाद ही मिशन के अंतर्गत योजनावार राशि जारी की जाएगी।

उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जल जीवन मिशन की समय-सीमा दिसंबर 2028 तक बढ़ाने के लिए प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का आभार जताया और इसके लिए केंद्रीय जल शक्ति मंत्रालय के प्रयासों की सराहना की।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

You Missed