प्रमोद कुमार
रायपुर, 17 मार्च 2026
छत्तीसगढ़ विधानसभा के बजट सत्र का आज 12वां दिन है। सदन की कार्यवाही के दौरान प्रश्नकाल में मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai, मंत्री Tank Ram Verma और मंत्री Kedar Kashyap विभिन्न सवालों का जवाब देंगे।

सत्र के दौरान वित्तमंत्री O. P. Choudhary सदन में पत्रों को पटल पर रखेंगे। वहीं विधायक Kunwar Singh Nishad और Lalit Chandrakar विभिन्न मुद्दों पर ध्यानाकर्षण प्रस्ताव लगाएंगे।
इसके अलावा विधायक Vikram Mandavi, Lata Usendi और Uddeshwari Paikra याचिकाओं की प्रस्तुति देंगे।
सदन की कार्यवाही के दौरान डिप्टी सीएम Vijay Sharma धर्म स्वातंत्र्य (संशोधन) विधेयक प्रस्तुत करेंगे। साथ ही मंत्री Tank Ram Verma और वित्तमंत्री O. P. Choudhary शासकीय विधि विषयक कार्य भी सदन में प्रस्तुत करेंगे।
आज मुख्यमंत्री Vishnu Deo Sai के विभागों की अनुदान मांगों पर सदन में विस्तृत चर्चा होगी। वहीं वित्तमंत्री O. P. Choudhary छत्तीसगढ़ विनियोग विधेयक का पुनःस्थापन भी करेंगे।





