प्रमोद कुमार
रायपुर, 17 मार्च 2026। रायपुरा स्थित गदही तालाब में फैली गंदगी और कचरे की समस्या को लेकर ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन के प्रतिनिधिमंडल ने नगर निगम जोन-8 की कमिश्नर राजेश्वरी पटेल को ज्ञापन सौंपकर तालाब की सफाई और आसपास के क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था दुरुस्त करने की मांग की। प्रतिनिधिमंडल ने बताया कि तालाब और उसके आसपास फैली गंदगी से क्षेत्र में महामारी फैलने की आशंका बनी हुई है, इसलिए जल्द से जल्द सफाई कार्य कराया जाना जरूरी है।

इस पर कमिश्नर राजेश्वरी पटेल ने आश्वासन दिया कि रविवार 22 मार्च 2026 को नगर निगम की टीम भेजकर तालाब की सफाई कराई जाएगी। साथ ही तालाब के आसपास स्थित उद्यान के सौंदर्यीकरण के लिए भी आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। निगम द्वारा सफाई कार्य के लिए जेसीबी, ट्रैक्टर सहित अन्य जरूरी संसाधन उपलब्ध कराए जाएंगे।
प्रतिनिधिमंडल ने इस दौरान स्वास्थ्य विभाग के अधिकारियों से भी मुलाकात कर क्षेत्र में स्वच्छता व्यवस्था को लेकर चर्चा की। वहीं उद्यान विभाग के राजेश चौहान से भेंट कर तालाब के आसपास स्थित गार्डन के सौंदर्यीकरण और नियमित सफाई व्यवस्था पर भी चर्चा की गई।
इस अवसर पर ग्रीन आर्मी रायपुरा जोन प्रभारी शशिकांत यदु, जोन सचिव मनीष शर्मा, जोन उपाध्यक्ष मेघराज हरिनखेड़े, रघुनाथ राय, श्याम बघेल सहित रायपुरा जोन के अन्य सदस्य मौजूद रहे।





