प्रमोद कुमार
रायपुर, 19 मार्च 2026

मुख्यमंत्री का गुरुवार को जशपुर जिले का दौरा प्रस्तावित है, जहां वे पारंपरिक सरहुल पूजा में शामिल होंगे और विभिन्न कार्यक्रमों में भाग लेंगे। निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री दोपहर 12 बजे मुख्यमंत्री निवास, सिविल लाइन रायपुर से प्रस्थान कर पुलिस ग्राउंड हेलीपेड पहुंचेंगे और हेलीकॉप्टर से जशपुर रवाना होंगे।
दोपहर लगभग 1:30 बजे जशपुर पहुंचने के बाद मुख्यमंत्री दीपू बगीचा पहुंचेंगे, जहां वे 1:45 बजे से 2:30 बजे तक सरहुल पूजा में शामिल होकर प्रदेशवासियों की सुख-समृद्धि की कामना करेंगे। इसके बाद वे सरनाटोली और कल्याण आश्रम जशपुर में आरक्षित कार्यक्रमों में भाग लेंगे।
निर्धारित कार्यक्रम के अनुसार मुख्यमंत्री अपराह्न 3:15 बजे जशपुर से हेलीकॉप्टर द्वारा रवाना होकर शाम 4:35 बजे रायपुर पहुंचेंगे और इसके पश्चात मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
मुख्यमंत्री के इस दौरे को आदिवासी परंपराओं और संस्कृति के सम्मान के रूप में देखा जा रहा है, जहां वे स्थानीय जनप्रतिनिधियों और आमजनों से भी मुलाकात कर सकते हैं।





