7 Jun 2026, Sun
Breaking

रायगढ़ में अवैध अफीम की बड़ी खेती का भंडाफोड़: 2 करोड़ की फसल जब्त, 60 हजार से ज्यादा पौधे नष्ट, एक आरोपी गिरफ्तार—दो फरार, NDPS एक्ट में केस दर्ज

रायगढ़। छत्तीसगढ़ के रायगढ़ जिले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए करीब 2 करोड़ रुपए की अवैध अफीम जब्त की है। मामला तमनार थाना क्षेत्र के ग्राम आमाघाट का है, जहां खेतों में अफीम की खेती किए जाने का खुलासा हुआ है।

पुलिस को 19-20 मार्च की रात मुखबिर से सूचना मिली थी कि आमाघाट के खर्राघाट इलाके में नाले किनारे स्थित जमीन पर अवैध रूप से अफीम की खेती की जा रही है। सूचना मिलते ही तमनार थाना प्रभारी ने वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत कराया, जिसके बाद एसएसपी के निर्देश पर एंटी नारकोटिक्स टास्क फोर्स (ANTF) और पुलिस टीम ने संयुक्त रूप से छापेमारी की।

 

 

रेड के दौरान खेत में काम कर रहे दो लोग मौके से फरार हो गए, जबकि एक आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया। पूछताछ में उसने अपना नाम मार्शल संगा (40 वर्ष) निवासी खूंटी, झारखंड बताया, जो फिलहाल आमाघाट में रह रहा था।

जांच में सामने आया कि आरोपी अपने दो साथियों इमानवेल भेंगरा और सीप्रियन भेंगरा के साथ मिलकर अवैध अफीम की खेती कर रहा था। पुलिस ने मौके से 60,326 अफीम के पौधे बरामद किए, जिनका कुल वजन करीब 2877 किलोग्राम पाया गया।

इसके अलावा आरोपी के ठिकाने (ससुराल) से 3.02 किलोग्राम तैयार अफीम भी जब्त की गई, जिसकी कीमत करीब 15.10 लाख रुपए आंकी गई है।

मौके पर एफएसएल, आबकारी, कृषि और राजस्व विभाग की टीमों ने पहुंचकर जांच की और पुष्टि की कि खेत में लगी फसल अफीम की ही है। जमीन पांच अलग-अलग खसरा नंबरों में दर्ज बताई गई है।

पढ़ें   Ram Mandir Dhwajarohan LIVE: अयोध्या में PM मोदी ने की विशेष पूजा, ध्वजारोहण से पहले उमड़ी आस्था की लहर

पुलिस ने इस मामले में तीनों आरोपियों के खिलाफ NDPS एक्ट की धारा 8(B) और 18 के तहत केस दर्ज किया है। गिरफ्तार आरोपी से पूछताछ जारी है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश में पुलिस टीम लगातार दबिश दे रही है।

इस कार्रवाई को रायगढ़ पुलिस की बड़ी सफलता माना जा रहा है, क्योंकि इतने बड़े पैमाने पर अफीम की खेती का खुलासा पहली बार हुआ है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed