21 Jul 2026, Tue

खल्लारी माता मंदिर में बड़ा हादसा : पहाड़ी पर चढ़ते समय टूटा रोप वे का केबल, ट्रॉली टूटने से मची चीख – पुकार, 8 घायल

महासमुंद, 22 मार्च 2026

चैत्र नवरात्रि के बीच छत्तीसगढ़ के महासमुंद जिले के प्रसिद्ध खल्लारी माता मंदिर से एक रूह कंपा देने वाली खबर सामने आ रही है। रविवार सुबह जब भक्त माता के दर्शन के लिए पहाड़ी पर चढ़ रहे थे, तभी अचानक रोप-वे का मुख्य केबल टूट गया। केबल टूटते ही हवा में झूल रही ट्रॉली जोरदार झटके के साथ नीचे की ओर आ गिरी, जिससे मंदिर परिसर में अफरा-तफरी मच गई।

ट्रॉली में सवार थे श्रद्धालु, 8 लोग हुए लहूलुहान

 

 

ग्राउंड सूत्रों के अनुसार, जिस वक्त यह हादसा हुआ, रोप-वे पूरी क्षमता के साथ चल रहा था। केबल टूटने के बाद ट्रॉली अनियंत्रित होकर नीचे आई, जिससे उसमें सवार 8 श्रद्धालु गंभीर रूप से घायल हो गए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कि धमाके जैसी आवाज हुई और फिर चीख-पुकार मच गई।

हादसे के बाद मौके पर मौजूद मंदिर प्रबंधन और स्थानीय पुलिस ने तुरंत मोर्चा संभाला। सभी घायलों को आनन-फानन में रेस्क्यू कर जिला अस्पताल महासमुंद भेजा गया है। घायलों में कुछ की स्थिति गंभीर बताई जा रही है, जिनका इलाज जारी है।

घटना की गंभीरता को देखते हुए महासमुंद जिला प्रशासन और पुलिस की टीम मौके पर पहुंच चुकी है। एहतियात के तौर पर रोप-वे सेवा को तत्काल प्रभाव से बंद कर दिया गया है। गौरतलब है कि नवरात्रि की वजह से मंदिर में भक्तों का तांता लगा हुआ है, ऐसे में प्रशासन अब बाकी सुरक्षा की तैयारी में लगा है ।

Share
पढ़ें   CM विष्णुदेव साय ने उच्च शिक्षा विभाग के 233 प्रयोगशाला तकनीशियनों को नियुक्ति पत्र वितरित : पारदर्शी और निष्पक्ष भर्ती से युवाओं का भविष्य सुरक्षित, राज्य में 10 हजार से अधिक सरकारी नौकरियां पिछले 20 महीनों में प्रदान