सतीश शर्मा
रायपुर, 24 मार्च 2026। Jindal Steel and Power ने ओडिशा के अंगुल स्थित अपने स्टील प्लांट में 6 MTPA विस्तार का काम सफलतापूर्वक पूरा कर लिया है। तीसरे बेसिक ऑक्सीजन फर्नेस (BOF-3) के शुरू होने के बाद अब प्लांट की कुल उत्पादन क्षमता बढ़कर 12 MTPA हो गई है। इसके साथ ही यह प्लांट देश के सबसे बड़े सिंगल-लोकेशन स्टील प्लांट्स में शामिल हो गया है।

इस विस्तार परियोजना के तहत BOF-2 और BOF-3 के साथ-साथ कोक ओवन, CRM कॉम्प्लेक्स और अन्य जरूरी इंफ्रास्ट्रक्चर भी जोड़े गए हैं, जिससे उत्पादन क्षमता और दक्षता दोनों में बढ़ोतरी हुई है। कंपनी ने निर्धारित समयसीमा में यह विस्तार पूरा कर अपनी उत्पादन क्षमता को दोगुना कर लिया है।
विस्तार के बाद अब कंपनी की कुल स्टील उत्पादन क्षमता 15.6 MTPA हो गई है, जिसमें रायगढ़ स्थित प्लांट की 3.6 MTPA क्षमता भी शामिल है। बढ़ी हुई क्षमता से उत्पादन में सुधार, लागत में कमी और प्लांट के बेहतर उपयोग की उम्मीद है।
कंपनी का मानना है कि यह विस्तार न सिर्फ उसकी आर्थिक मजबूती को बढ़ाएगा, बल्कि देश में स्टील उत्पादन को भी गति देगा और ‘आत्मनिर्भर भारत’ के लक्ष्य को साकार करने में अहम भूमिका निभाएगा।



