जगदलपुर/बस्तर, 26 मार्च 2026/ राष्ट्रीय राजमार्ग-30 पर हुई यह घटना सिर्फ हादसा नहीं, बल्कि VIP मूवमेंट की जल्दबाजी और रफ्तार की लापरवाही की खौफनाक तस्वीर है। पूर्व मंत्री के काफिले की फॉलो गाड़ी रायपुर से जगदलपुर आ रही थी, लेकिन काफिले को कवर करने के चक्कर में गाड़ी काफी पीछे छूट गई। तेज रफ्तार में चल रही इस गाड़ी ने बाइक को टक्कर मारी, जिससे बाइक सवार दो युवकों की मौत हो गई।

घटना बालेंगा पेट्रोल पंप के पास हुई। CCTV फुटेज में साफ दिख रहा है कि गाड़ी कितनी तेज दौड़ रही थी। एक युवक मौके पर ही मृत हो गया, जबकि दूसरा युवक अस्पताल ले जाते समय दम तोड़ दिया।
हादसे के बाद ग्रामीणों ने चालक को घेर लिया, वहीं पुलिस मौके पर पहुंचकर हालात को काबू में लाई। प्रारंभिक जांच में यह सामने आया है कि तेज रफ्तार और संतुलन बिगड़ने से हादसा हुआ। अब पुलिस पूरे मामले की गहन जांच में जुटी है।
सवाल यह है: VIP काफिले की सुरक्षा के लिए आम लोगों की जान क्यों खतरे में डाली जा रही है? इस हादसे ने एक बार फिर VIP कल्चर और सड़क सुरक्षा पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।



