सतीश शर्मा
रायपुर, 27 मार्च 2026/ सदर बाजार स्थित सहेली ज्वेलर्स में सोमवार 23 मार्च को एक सनसनीखेज घटना हुई, जिसमें ज्वेलर्स के संचालक सुनील जैन और उनके 11 सहयोगियों पर आरोप है कि उन्होंने कर्मचारी आर्यन शर्मा (20) को कमरे में बंद कर हाथ-पैर बांधकर हमला किया और गहने चोरी का आरोप लगाकर जान से मारने की धमकी दी।

आर्यन शर्मा ने बताया कि दोपहर करीब 1 बजे यह हमला हुआ। उन्होंने कहा कि इस दौरान उन्हें गंभीर डर और चोटें आईं।
इससे पहले, सहेली ज्वेलर्स के मालिक राकेश कुमार तिवारी (48) ने आर्यन शर्मा पर दो हीरे और एक जोड़ी सोने के टाप्स चोरी करने का आरोप लगाते हुए कुल कीमत ₹6,49,702 की रिपोर्ट दर्ज कराई थी।
दोनों पक्षों ने घटना के तीन दिन बाद गुरुवार को अलग-अलग एफआईआर दर्ज कराई। पुलिस ने मामले में धारा 306, 296, 115-2, 351-2, 127-2 और 3-5 के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।
फिलहाल, घटना में आरोपी सभी फरार हैं और पुलिस उनकी तलाश कर रही है।
पुलिस ने कहा कि जल्द ही आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए टीम गठित की गई है और मामले की तह तक जाकर सच सामने लाया जाएगा।



