7 Jun 2026, Sun
Breaking

CG में मौसम का मिजाज बदला : रायपुर में आज आंधी-बारिश की चेतावनी, तेज हवाओं और वज्रपात का खतरा, मौसम विभाग ने जारी किया अलर्ट

सतीश शर्मा

रायपुर, 27 मार्च 2026:
छत्तीसगढ़ में मौसम का मिजाज एक बार फिर बदलने वाला है। मौसम विभाग ने प्रदेश के कई इलाकों में आंधी, तेज हवाओं और बारिश की चेतावनी जारी की है। इसके साथ ही ओलावृष्टि की संभावना भी जताई गई है। तापमान में 2-3 डिग्री सेल्सियस तक गिरावट हो सकती है, जिससे लोगों को अस्थायी ठंडक का अहसास होगा।

प्रदेश में अभी अधिकतम तापमान सामान्य स्तर पर है। आज सबसे अधिक तापमान राजनांदगांव में 40°C और न्यूनतम तापमान अंबिकापुर में 16.9°C रिकॉर्ड किया गया। मौसम विभाग का कहना है कि अगले पांच दिनों तक तापमान में कोई खास बदलाव नहीं होगा, लेकिन उसके बाद गर्मी में थोड़ी गिरावट देखने को मिल सकती है।

 

 

मौसम विज्ञानियों ने बताया कि उत्तरी ओडिशा से सटे दक्षिणी गंगा-क्षेत्रीय पश्चिम बंगाल में ऊपरी वायु चक्रवाती परिसंचरण सक्रिय है, जिसका असर सीधे छत्तीसगढ़ के मौसम पर पड़ रहा है।

तेज हवाओं और वज्रपात का खतरा

मौसम विभाग ने चेतावनी दी है कि कुछ क्षेत्रों में 30-40 किमी प्रति घंटे की रफ्तार से तेज हवाएं चल सकती हैं और वज्रपात की भी संभावना है। अगले दो दिनों तक हल्की बारिश और गरज-चमक की स्थिति बनी रह सकती है। इस दौरान तेज हवाओं की रफ्तार 40-50 किमी प्रति घंटे तक पहुंच सकती है।

रायपुर का मौसम

रायपुर शहर में आज आकाश आंशिक रूप से मेघमय रहेगा। गरज-चमक के साथ बारिश की संभावना है। मौसम विभाग के अनुसार शहर में अधिकतम तापमान 36°C और न्यूनतम तापमान 25°C के आसपास रहने का अनुमान है।

मौसम विशेषज्ञों ने नागरिकों से सलाह दी है कि वे बाहर निकलते समय सावधानी बरतें, खासकर तेज हवाओं और आंधी-बारिश के दौरान।

पढ़ें   131 फीट ऊंचाई से गिरी लिफ्ट : 3 मजदूरों की मौत – सक्ती के RKM पावर प्लांट में बड़ा हादसा, 7 गंभीर घायल

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed