6 Jun 2026, Sat

खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 में दमदार प्रदर्शन: 58 किग्रा वेटलिफ्टिंग में अरुणाचल की अनाई वांग्सू ने जीता गोल्ड

सतीश शर्मा

रायपुर, 27 मार्च 2026

छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में आयोजित खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के तहत आज पंडित रविशंकर शुक्ल विश्वविद्यालय के खेल परिसर में सीनियर महिला वेटलिफ्टिंग (58 किग्रा वर्ग) प्रतियोगिता का रोमांचक आयोजन हुआ। देशभर से आई महिला खिलाड़ियों ने अपनी ताकत और तकनीक का शानदार प्रदर्शन किया।

 

 

अरुणाचल प्रदेश की अनाई वांग्सू ने शानदार खेल दिखाते हुए कुल 169 किलोग्राम वजन उठाकर स्वर्ण पदक अपने नाम किया। उन्होंने स्नैच में 74 किलोग्राम और क्लीन एंड जर्क में 95 किलोग्राम वजन उठाकर शीर्ष स्थान हासिल किया।

ओडिशा की मिना सांता ने 165 किलोग्राम कुल वजन उठाकर रजत पदक जीता, जबकि उनकी ही राज्य की मीना सिंह ने 161 किलोग्राम वजन के साथ कांस्य पदक पर कब्जा जमाया।

इसके अलावा असम की मार्टिना मिली, तारा सोनवाल और आंध्र प्रदेश की जी. लेनिन एस प्रिया सहित अन्य खिलाड़ियों ने भी बेहतरीन प्रदर्शन किया। प्रतियोगिता के दौरान हर सफल लिफ्ट पर दर्शकों की जोरदार तालियां गूंजती रहीं।

यह आयोजन न केवल महिला खिलाड़ियों की ताकत और आत्मविश्वास का प्रतीक बना, बल्कि आदिवासी क्षेत्रों की उभरती प्रतिभाओं को राष्ट्रीय मंच देने में भी सफल रहा। खेलो इंडिया ट्राइबल गेम्स 2026 के जरिए देश की बेटियां खेल जगत में नई ऊंचाइयों की ओर तेजी से बढ़ रही हैं।

Share
पढ़ें   रायपुर आबकारी भवन में देर रात लगी आग से मचा हड़कंप : ऑडिट रूम में शॉर्ट सर्किट से जले कंप्यूटर-प्रिंटर, दस्तावेज सुरक्षित; CSMCL एमडी ने गठित की 5 सदस्यीय जांच समिति

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.