6 Jun 2026, Sat
Breaking

नगर निगम बजट 2026-27: सड़क-पानी-स्वच्छता और शहरी विकास पर भारी फोकस, महापौर मीनल चौबे ने कहा – ‘रायपुर बनेगा आधुनिक और सुविधाजनक शहर’

सतीश शर्मा

रायपुर, 30 मार्च 2026

रायपुर नगर निगम में वित्त वर्ष 2026-27 का बजट पेश कर महापौर मीनल चौबे ने अपने कार्यकाल का दूसरा बड़ा दांव खेला। इस बार कुल 2130 करोड़ रुपये का बजट रखा गया है, जो पिछले साल के 1529.53 करोड़ रुपये से कई गुना बड़ा है।

 

 

बजट में सड़क, पानी, स्वच्छता, आवास और शहरी विकास योजनाओं को प्राथमिकता दी गई है। इसके अलावा शहर की आय बढ़ाने के लिए ऑनलाइन होर्डिंग मैनेजमेंट सिस्टम और नई विज्ञापन नीति के माध्यम से नए प्रस्ताव भी शामिल किए गए हैं।

बजट की मुख्य बातें

  • पूंजीगत व्यय: करीब 789 करोड़ रुपये
  • जल कार्य विभाग: 68 करोड़ रुपये
  • विद्युत एवं यांत्रिकी विभाग: 74 करोड़ रुपये
  • जोन कार्यालय: 189 करोड़ रुपये
  • लोक कर्म विभाग: 97 करोड़ रुपये
  • स्वच्छता व स्वास्थ्य: 77.55 करोड़ रुपये, जिसमें मच्छर नियंत्रण, आवारा कुत्तों की नसबंदी और सॉलिड वेस्ट मैनेजमेंट शामिल

महापौर ने कहा कि यह बजट रायपुर को आधुनिक और सुविधाजनक शहर बनाने की दिशा में बड़ा कदम है। बजट पेश करते समय शहर की जनता और नागरिक सुविधाओं को बेहतर बनाने पर खास जोर दिया गया।


Share
पढ़ें   राष्ट्रपति द्वारा छत्तीसगढ़ आयुष विश्वविद्यालय में जनरल सर्जरी के टॉपर को डॉ. प्रशांत तिवारी स्वर्ण पदक से किया गया सम्मानित

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed