नई दिल्ली, 30 मार्च 2026: भारत की अग्रणी ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर कंपनी जैकसन ग्रुप ने पूर्व भारतीय क्रिकेट कप्तान और लीडर सौरव गांगुली के साथ साझेदारी कर बेहतर कल की दिशा में कदम बढ़ाया। यह पहल ऐसे समय में की गई है, जब भारत तेजी से नवीकरणीय ऊर्जा और सतत विकास की ओर बढ़ रहा है।

जैकसन ग्रुप के चेयरमैन समीर गुप्ता ने कहा, “हमें जैकसन परिवार में ‘दादा’ का स्वागत करते हुए गर्व हो रहा है। सौरव गांगुली लीडरशिप, मजबूती और उत्कृष्ट प्रदर्शन का जीवंत उदाहरण हैं। यह साझेदारी हमारे विश्वास को दर्शाती है, जिसमें हम लगातार बेहतर देने और सतत विकास पर जोर देते हैं। उनके जुड़ाव से हमारा ब्रांड और मजबूत होगा और हमारे ग्रीन और सस्टेनेबल सॉल्यूशंस तेजी से अपनाए जाएंगे।”
सौरव गांगुली ने कहा, “जैकसन का दृष्टिकोण डिस्ट्रीब्यूटेड पावर, सोलर एनर्जी, ग्रीन फ्यूल और इंफ्रास्ट्रक्चर जैसे क्षेत्रों में फैला हुआ है। ऐसे ब्रांड के साथ जुड़ना मेरे लिए खुशी की बात है, जो भारत के ऊर्जा बदलाव और हरित भविष्य की दिशा में अहम योगदान दे रहा है।”
साझेदारी के तहत सौरव गांगुली जैकसन ग्रुप के प्रमुख ब्रांड कैंपेन और खास पहलों का हिस्सा होंगे। इससे कंपनी का सतत और स्वच्छ ऊर्जा का विज़न और अधिक लोगों तक पहुंचेगा।
जैकसन ग्रुप की 80 वर्षों की विरासत ने इसे भरोसे और इनोवेशन का पर्याय बनाया है। कंपनी अब ब्रांड एंबेसडर और नई पहल के माध्यम से अपनी पहचान को और मजबूत कर रही है, ताकि आने वाले समय में वह ऊर्जा और इंफ्रास्ट्रक्चर में भरोसेमंद समाधान प्रदान कर सके।
ग्रुप के वाइस चेयरमैन सुंदीप गुप्ता और बिकेश ओगरा (वाइस चेयरमैन और ग्लोबल सीईओ – जैकसन ग्रीन) का भी इस साझेदारी और ग्रुप की विकास योजना में अहम योगदान है।
इस कदम के जरिए जैकसन ग्रुप न केवल भारत में बल्कि वैश्विक स्तर पर सतत और स्वच्छ ऊर्जा समाधान को बढ़ावा देगा, बल्कि लोगों और तकनीक पर ध्यान देकर लंबी अवधि के लिए सतत विकास सुनिश्चित करेगा।



