सतीश शर्मा
रायपुर/नई दिल्ली: वैश्विक अनिश्चितताओं के बीच भारत के लिए अच्छी खबर आई है। मार्च 2026 में सरकार ने ₹2 लाख करोड़ गुड्स एंड सर्विसेज टैक्स (GST) वसूला, जो पिछले साल मार्च 2025 के ₹1.83 लाख करोड़ से अधिक है। वहीं वित्त वर्ष 2025-26 में कुल GST वसूली ₹22 लाख करोड़ रही।

नेट GST कलेक्शन 7.1% बढ़कर ₹19.34 लाख करोड़ हो गया। इस महीने का GST कलेक्शन साल के 10 महीनों में सबसे अधिक रहा। वृद्धि में आयात से प्राप्त राजस्व 17.8% बढ़कर ₹53,861 करोड़ और घरेलू राजस्व 5.9% बढ़कर ₹1.46 लाख करोड़ हुआ।
राज्यों की बात करें तो महाराष्ट्र सबसे आगे रहा, जहां से लगभग ₹0.13 लाख करोड़ जमा हुए। इसके अलावा कर्नाटक और गुजरात से भी अच्छा कलेक्शन हुआ।
सरकार ने सितंबर 2025 में GST दरों में बड़े बदलाव किए थे। करीब 375 वस्तुओं पर टैक्स कम कर दिया गया और कर स्लैब सरल कर 5% और 18% में सीमित किया गया।
वर्षाना आधार पर टोटल रिफंड 13.8% बढ़कर ₹0.22 लाख करोड़ पहुंच गया। ग्रॉस डोमेस्टिक रेवेन्यू ₹1.46 लाख करोड़ रहा, जबकि ग्रॉस इम्पोर्ट रेवेन्यू ₹0.54 लाख करोड़ रहा।



