सतीश शर्मा
रायपुर, 06 अप्रैल 2026। छत्तीसगढ़ के रेल यात्रियों के लिए जरूरी खबर है। रेलवे द्वारा किए जा रहे इंफ्रास्ट्रक्चर कार्यों के चलते विशाखापट्टनम–रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर ट्रेन को अप्रैल माह में 6 दिन के लिए रद्द कर दिया गया है।

रेलवे से मिली जानकारी के अनुसार, ईस्ट कोस्ट रेलवे के संबलपुर मंडल अंतर्गत मुनिगुड़ा–भीषमकट्टक सेक्शन में आरसीसी सेगमेंट बॉक्स की स्थापना और RV-230 रिलीविंग गर्डर के लॉन्चिंग/डी-लॉन्चिंग का काम किया जा रहा है। इसके लिए अलग-अलग तारीखों में ट्रैफिक ब्लॉक लिया जाएगा।
- ट्रेन संख्या 58528 (विशाखापट्टनम–रायपुर पैसेंजर)
- ट्रेन संख्या 58527 (रायपुर–विशाखापट्टनम पैसेंजर)
👉 ये ट्रेनें 09, 11, 13, 20, 23 और 25 अप्रैल 2026 को रद्द रहेंगी।
रेल प्रशासन ने यात्रियों से अपील की है कि यात्रा से पहले ट्रेन की स्थिति RailMadad / NTES ऐप या संबंधित प्लेटफॉर्म पर जरूर चेक कर लें।
रेलवे ने असुविधा के लिए खेद जताते हुए कहा है कि यह कार्य भविष्य में सुरक्षित और सुचारू रेल संचालन के लिए जरूरी है।
👉 यात्रियों के लिए सलाह:
अगर आप इन तारीखों में यात्रा की योजना बना रहे हैं, तो वैकल्पिक ट्रेन या अन्य साधनों की व्यवस्था पहले से कर लें।



