9 Sep 2026, Wed
Breaking

CG में अंधविश्वास के चलते महिला की हत्या : बेटे की मौत से दुःखी पिता ने महिला को मार डाला, जादू टोना करने के शक में आरोपी ने उतारा महिला को मौत के घाट

• अंधविश्वास ने ली एक और जान

• पुत्र की मौत के बाद गुस्से में था पिता

गौरेला, 07 अप्रैल 2026

 

 

छत्तीसगढ़ के गौरेला-पेंड्रा-मरवाही जिले के पेंड्रा थाना अंतर्गत कोड़गार चौकी के ग्राम खरड़ी में अंधविश्वास और आपसी रंजिश के चलते एक सनसनीखेज हत्याकांड सामने आया है। यहां एक महिला की जादू-टोने के शक में बेरहमी से हत्या कर दी गई। पुलिस ने इस मामले में तत्परता दिखाते हुए मुख्य आरोपी सहित तीन लोगों को गिरफ्तार कर लिया है।

आरोपी को मृतका पर जादू-टोना का था शक

मिली जानकारी के अनुसार, आरोपी धीरपाल श्याम के बेटे की कुछ समय पहले मौत हो गई थी। इस दुखद घटना के बाद से ही धीरपाल को संदेह था कि मृतका कौशल्या ने उसके बेटे पर जादू-टोना किया है, जिसके कारण उसकी जान गई। इसी बात को लेकर वह मृतका से गहरी रंजिश रखने लगा था और बदला लेने की फिराक में था। बीते दिनों इसी रंजिश के चलते आरोपियों ने महिला पर जानलेवा हमला कर दिया। उन्होंने कौशल्या के सिर पर भारी पत्थर से ताबड़तोड़ वार किए, जिससे उसकी मौके पर ही मौत हो गई।

पुलिस की गिरफ्त में आरोपी

घटना की सूचना मिलते ही पेंड्रा पुलिस ने मामले की जांच शुरू की और त्वरित कार्रवाई करते हुए मुख्य आरोपी धीरपाल श्याम और उसके दो अन्य सहयोगियों को हिरासत में ले लिया। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक (एएसपी) अविनाश मिश्रा ने इस पूरी घटना और आरोपियों की गिरफ्तारी की आधिकारिक पुष्टि की है। फिलहाल पुलिस आरोपियों के खिलाफ कानूनी कार्रवाई कर रही है।

छत्तीसगढ़ में क्यों बढ़ रहे मामले?

पढ़ें   CG में नक्सल पीड़ित परिवारों और आत्मसमर्पित नक्सलियों को मिलेगा नया जीवन : CM विष्णु देव साय की पहल पर केंद्र सरकार ने दी 15,000 आवासों की सौगात, पुनर्वास नीति के तहत होगा सामाजिक समरसता और विकास का नया अध्याय!

छत्तीसगढ़ में जादू-टोना (टोनही) के शक में हत्या के मामले बढ़ने के पीछे कई सामाजिक, मनोवैज्ञानिक और आर्थिक कारण हैं। हाल के मामलों को देखें तो यह साफ होता है कि ये घटनाएं अचानक नहीं बल्कि गहरे अंधविश्वास और सामाजिक समस्याओं का परिणाम हैं। इसको खत्म करने के लिए समाज को आगे आना पड़ेगा ।

 

Share