8 Jun 2026, Mon
Breaking

डिप्टी CM अरुण साव ने असम चुनाव में किया सघन जनसंपर्क : सभी 9 विधानसभा सीटों पर जीत का दावा, 5 लाख करोड़ निवेश से विकसित असम का संकल्प पूरा करेंगे

लखीमपुर, 08 अप्रैल 2026। असम विधानसभा चुनाव 2026 में उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने अपने प्रभार वाले लखीमपुर लोकसभा क्षेत्र की सभी 9 विधानसभा सीटों में व्यापक चुनाव प्रचार कर भाजपा की स्थिति मजबूत की। उन्होंने भाजपा एवं गठबंधन सहयोगी असम गण परिषद (एजीपी) के प्रत्याशियों के समर्थन में जनसभाएं और रोड शो आयोजित किए और बूथ स्तर के कार्यकर्ताओं को सक्रिय किया।

अरुण साव ने गली-मोहल्लों से लेकर प्रदेश स्तरीय सभाओं तक पहुंचकर पार्टी को मजबूती दी। प्रवास के दौरान उन्होंने कहा कि कार्यकर्ताओं की मेहनत, जनता का विश्वास और डबल इंजन सरकार की उपलब्धियां इस बार एनडीए की जीत का मजबूत आधार बनेंगी।

 

 

उप मुख्यमंत्री ने कहा कि भाजपा सरकार ने पिछले दस वर्षों में असम को अशांति और असुरक्षा से बाहर निकालकर विकास के पथ पर अग्रसर किया है। मिशन वसुंधरा के तहत 5 लाख करोड़ रुपए निवेश से विकसित असम का संकल्प पूरा होगा। उन्होंने किसानों को मिलने वाले उच्च समर्थन मूल्य और अरुणोदय योजना से गरीब परिवारों को मिले आर्थिक संबल की बात भी की।

अरुण साव ने कहा कि कांग्रेस शासनकाल में आदिवासियों के साथ अन्याय हुआ और जनता अशांति नहीं चाहती। इस बार एनडीए को वोट देकर जनता प्रदेश में शांति, सुरक्षा और विकास सुनिश्चित करेगी। उन्होंने दावा किया कि असम में राहुल गांधी की हार की सेंचुरी इस चुनाव में बन सकती है।


Share
पढ़ें   लाल उमेंद सिंह : 1996 में CGPSC क्लियर कर हुआ था DSP पद पर चयन, कवर्धा और बलरामपुर में बतौर SP संभाली जिम्मेदारी, अब होंगे रायपुर के पुलिस कप्तान

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.