6 Jun 2026, Sat

CG में चितावर गांव में सनसनी: 17 पशुओं की संदिग्ध मौत, शरीर पर हमले के निशान, ग्रामीणों में हड़कंप

सतीश शर्मा

रायपुर, 10 अप्रैल 2026

छत्तीसगढ़ के बिलासपुर जिले से एक चौंकाने वाली घटना सामने आई है, जहां एक साथ 17 बकरा-बकरी मृत अवस्था में मिलने से इलाके में हड़कंप मच गया। यह घटना तखतपुर थाना क्षेत्र के चितावर गांव की बताई जा रही है।

 

 

जानकारी के मुताबिक, सभी पशु किसान प्रेमलाल बिरको के थे। जब ग्रामीणों ने इन्हें देखा तो उनके शरीर पर चोट के निशान और पेट फटे हुए पाए गए, जिससे घटना और भी रहस्यमयी बन गई है। इस भयावह मंजर को देखकर गांव में दहशत का माहौल है।

ग्रामीणों को आशंका है कि किसी अज्ञात हमलावर या जंगली जानवर ने इन पशुओं पर हमला किया हो सकता है। वहीं, घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू कर दी है।

फिलहाल, मौत के सही कारणों का पता नहीं चल पाया है। पुलिस और पशु विभाग की टीम जांच में जुटी है और पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद ही पूरे मामले का खुलासा हो सकेगा।

Share
पढ़ें   Railway Gives Navratri Relief: यात्रियों के लिए नवरात्र में राहत, डोंगरगढ़ में 10 एक्सप्रेस ट्रेनों का 9 दिन का स्टापेज, मेमू ट्रेनें बढ़ाई और स्पेशल सेवा शुरू

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.