7 Jun 2026, Sun
Breaking

ऑनलाइन मकान किराया बना ठगी का जाल: किराएदार बनकर महिला से ₹2.21 लाख ठगे, अलवर से आरोपी ताहिर खान गिरफ्तार

सतीश शर्मा

रायपुर, 11 अप्रैल 2026

सिटी कोतवाली थाना पुलिस ने किराए के मकान के नाम पर साइबर ठगी करने वाले आरोपी को गिरफ्तार कर बड़ी सफलता हासिल की है। आरोपी ने ऑनलाइन विज्ञापन के जरिए मकान किराए पर लेने का झांसा देकर प्रार्थी से ₹2,21,980 की ठगी कर ली थी।

 

 

मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी श्रद्धा चतुर्वेदी, जो बड़ोदरा (गुजरात) की निवासी हैं और आरकेजी स्कूल रिसदा से जुड़ी हैं, ने मुंबई स्थित अपने मकान को किराए पर देने के लिए ऑनलाइन विज्ञापन जारी किया था। इसी दौरान आरोपी ने संपर्क कर खुद को किराएदार बताते हुए डिपॉजिट मनी जमा कराने का झांसा दिया। भरोसे में आकर प्रार्थी ने 25 जुलाई 2025 को अलग-अलग बैंक खातों के माध्यम से कुल ₹2,21,980 आरोपी के बताए खाते में ट्रांसफर कर दिए।

रकम जमा करने के बाद जब प्रार्थी ने किराए की प्रक्रिया आगे बढ़ाने और पैसे वापस मांगने की कोशिश की, तो आरोपी ने संपर्क तोड़ लिया। इसके बाद खुद के साथ ठगी होने का एहसास होने पर प्रार्थी ने सिटी कोतवाली थाना में शिकायत दर्ज कराई।

मामले में अपराध क्रमांक 729/2025 के तहत धारा 318(4) बीएनएस और 66D आईटी एक्ट के तहत केस दर्ज कर जांच शुरू की गई। पुलिस अधीक्षक भावना गुप्ता के निर्देशन में सिटी कोतवाली और साइबर सेल की संयुक्त टीम ने तकनीकी विश्लेषण के जरिए आरोपी की पहचान की।

पुलिस टीम ने योजनाबद्ध तरीके से कार्रवाई करते हुए आरोपी ताहिर खान (24 वर्ष), निवासी पीपलखेड़ा, थाना बड़ौदा मेव, जिला अलवर (राजस्थान) को उसके घर से हिरासत में लिया। पूछताछ में आरोपी ने ऑनलाइन मकान किराया विज्ञापन के जरिए ठगी की वारदात को अंजाम देना स्वीकार किया।

पढ़ें   रायपुर में स्वच्छता-आवास महाउत्सव: CM विष्णु देव साय ने किया ‘अंगीकार-2025’, पीएम स्वनिधि 2.0 और लोक कल्याण मेले का शुभारंभ, 11 हजार परिवारों को मिला अपना घर

फिलहाल आरोपी को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश करने की प्रक्रिया जारी है। पुलिस मामले की आगे की जांच में जुटी हुई है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed