सतीश शर्मा

बलौदाबाजार, 14 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ चेंबर ऑफ कॉमर्स एंड इंडस्ट्रीज की बलौदाबाजार इकाई की नई कार्यकारिणी का भव्य शपथ ग्रहण समारोह जिला मुख्यालय स्थित ऑडिटोरियम में आयोजित हुआ। कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए, जबकि कार्यक्रम की अध्यक्षता कसडोल विधायक संदीप साहू ने की।
समारोह में पूर्व विधायक एवं भाजपा प्रदेश प्रवक्ता प्रमोद कुमार शर्मा, पलारी नगर पंचायत अध्यक्ष गोपी साहू, बलौदाबाजार नगरपालिका उपाध्यक्ष जितेंद्र महाले, प्रदेश कोषाध्यक्ष निकेश बरड़िया, कार्यकारी प्रदेश अध्यक्ष जसप्रीत सिंह सलूजा सहित कई गणमान्य अतिथि उपस्थित रहे।
कार्यक्रम के दौरान प्रदेश अध्यक्ष सतीश थोरानी ने नव-निर्वाचित पदाधिकारियों को शपथ दिलाई। इसमें अध्यक्ष लक्ष्मी साहू, महामंत्री शिवप्रकाश तिवारी, कोषाध्यक्ष लक्ष्मेंद्र अग्रवाल, मुख्य सलाहकार अभिषेक तिवारी समेत उपाध्यक्ष, मंत्री और अन्य पदाधिकारियों ने संगठन के प्रति निष्ठा, ईमानदारी और जिम्मेदारी से कार्य करने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर बड़ी संख्या में व्यापारी एवं चेंबर सदस्य मौजूद रहे। कार्यक्रम में वरिष्ठ व्यापारियों इंद्रकुमार जैन, गेंदलाल जायसवाल, विपीन बिहारी वर्मा, हेमचंद केशरवानी, गोपालदास हबलानी और अशोक पंजवानी को स्मृति चिन्ह देकर सम्मानित किया गया। वहीं पत्रकारों का भी पुष्पगुच्छ देकर सम्मान किया गया।
कार्यक्रम की शुरुआत भारत माता के तैलचित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्वलन के साथ हुई। इसके बाद अतिथियों का स्वागत किया गया। स्वागत भाषण में अध्यक्ष लक्ष्मी साहू ने बलौदाबाजार, पलारी, कसडोल, लवन और संडी क्षेत्र के व्यापारियों से चेंबर की सदस्यता लेने की अपील की।
अंत में अभिषेक तिवारी एवं शिवप्रकाश तिवारी ने सभी अतिथियों, जनप्रतिनिधियों और उपस्थितजनों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन के.एस. तिवारी, विनय गुप्ता और हेमंत वर्मा ने किया।



