रायपुर, 15 अप्रैल 2026
छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के सिंघीतराई में स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुए हादसे में अब तक 10 लोगों की मौत की पुष्टि हो चुकी है । सीएम ने मामले में दुःख प्रकट करते हुए जांच और दोषियों पर बड़ी कार्रवाई की बात कही है । सीएम के निर्देश के बाद मजिस्ट्रियल जांच के भी आदेश दे दिए गए हैं । सीएम ने मुआवजे का भी ऐलान किया है । सीएम ने सोशल मीडिया में जानकारी देते बताया कि सक्ती जिले के सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में हुई दुर्घटना अत्यंत दुःखद और पीड़ादायक है। इस हादसे में अपने परिजनों को खोने वाले परिवारों के प्रति मेरी गहरी संवेदनाएं हैं।

राज्य सरकार द्वारा मृतक श्रमिकों के परिजनों को ₹5 लाख की सहायता राशि तथा घायलों को ₹50 हजार की आर्थिक सहायता प्रदान की जाएगी, ताकि उन्हें तत्काल राहत और संबल मिल सके।
सभी घायलों के समुचित एवं निःशुल्क उपचार की व्यवस्था सुनिश्चित करने के निर्देश दिए गए हैं। मैं उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना करता हूं।
कमिश्नर बिलासपुर को घटना की जांच के आदेश दे दिए गए हैं। जो भी दोषी पाए जाएंगे, उनके विरुद्ध सख्त से सख्त कार्रवाई की जाएगी। सरकार पूरे मामले पर सतत निगरानी रखे हुए है और प्रभावित परिवारों के साथ पूरी संवेदनशीलता और प्रतिबद्धता के साथ खड़ी है।
https://x.com/i/status/2044092165677252724



