23 Jul 2026, Thu
Breaking

आज की बड़ी खबरें : CM विष्णुदेव साय रायपुर और बालोद के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…राष्ट्रीय युवा दिवस के मौके पर बिलासपुर में बनेगा विश्व रिकॉर्ड…DCM अरुण साव बिलासपुर, धमतरी और रायपुर के कार्यक्रमों में होंगे शामिल…मनरेगा का नाम बदलने पर CONGRESS का प्रदर्शन…पढ़ें आज की सभी बड़ी खबरें

प्रमोद कुमार

रायपुर, 12 जनवरी 2026

छत्तीसगढ़ के मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज रायपुर और बालोद जिले के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 8 बजकर 15 मिनट से ‘स्वदेशी संकल्प दौड़’ में शामिल होंगे । इसके बाद स्वामी विवेकानंद सरोवर, बूढ़ा तालाब पहुंचकर स्वामी विवेकानंद जी की मूर्ति में माल्यार्पण करेंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक दोपहर 12 बजकर 15 मिनट में बालोद जिले के गुण्डरदेही पहुंचकर विभिन्न विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे । इसके बाद बालोद जिले के दुबली में आयोजित प्रथम राष्ट्रीय रोवर रेंजर जंबूरी कार्यक्रम में शामिल होंगे । मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय शाम 7 बजे रायपुर के सर्किट हाउस में आयोजित ‘युवा रत्न सम्मान सम्मान समारोह – 2026’ कार्यक्रम में शामिल होंगे ।

 

 

बिलासपुर में राष्ट्रीय युवा दिवस पर बनेगा विश्व रिकॉर्ड, 1500 से अधिक बच्चे स्वामी विवेकानंद जी की वेशभूषा में करेंगे राष्ट्रगान

उप मुख्यमंत्री सह खेल मंत्री अरुण साव ने बताया कि, 12 जनवरी को स्वामी विवेकानंद जी की जयंती को पूरा देश राष्ट्रीय युवा दिवस के रूप में मनाता है। छत्तीसगढ़ में अलग अलग प्रकार के कार्यक्रम आयोजित किये जा रहे हैं। कई स्थानों में स्वदेशी दौड़ का आयोजन होगा। उन्होंने कहा कि, खेल एवं युवा कल्याण विभाग द्वारा युवा रत्न अवार्ड भी प्रदान किया जाएगा।

डिप्टी सीएम अरुण साव ने बताया कल 12 जनवरी को उनके नेतृत्व में खेल एवं युवा कल्याण विभाग बिलासपुर में विश्व रिकॉर्ड बनाने जा रहा है। पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में 1500 से अधिक बच्चे विश्व रिकॉर्ड बनाने स्वामी विवेकानंद की वेशभूषा में इकट्ठे होंगे और वंदे मातरम् का गान करेंगे। एक साथ 1500 स्कूली बच्चे नशा ना करने की शपथ लेंगे। साथ ही कंपनी गार्डन, बिलासपुर में विवेकानंद जी की प्रदर्शनी लगाई जाएगी। उप मुख्यमंत्री अरुण साव ने जानकारी दी कि पुलिस ग्राउंड बिलासपुर में 5500 स्क्वायर फीट से बड़ी आकर्षक और विशाल रंगोली से भी स्वामी विवेकानंद का चित्र बनाया जा रहा है।

पढ़ें   104.54 करोड़ की सौगात: Arun Sao ने निकायों को जारी की महापौर-पार्षद निधि, बोले—'जनता तक पहुंचे हर योजना का लाभ'

राष्ट्रीय युवा दिवस पर इस बार बिलासपुर देश भर में आकर्षण का केंद्र रहने वाला है, ये बिलासपुर सहित पूरे छत्तीसगढ़ के लिए गौरव का विषय है।

उपमुख्यमंत्री अरुण साव का दौरा

उपमुख्यमंत्री अरुण साव आज बिलासपुर, धमतरी और रायपुर के कार्यक्रमों में शामिल होंगे । तय कार्यक्रम के मुताबिक सुबह 7:30 बजे बिलासपुर में आयोजित राष्ट्रीय युवा दिवस कार्यक्रम में शामिल होंगे, जहां विश्व रिकॉर्ड बनेगा । इसके बाद धमतरी जिले के कुरूद पहुंचकर नगर पालिका, कुरूद का विधिवत शुभारंभ करेंगे साथ ही कई विकास कार्यों का लोकार्पण और भूमिपूजन करेंगे । इसके बाद रायपुर पहुंचकर ‘युवा रत्न सम्मान समारोह’ में शामिल होंगे ।

कांग्रेस का प्रदर्शन

मनरेगा के नाम बदले जाने को लेकर कांग्रेस आज भी प्रदर्शन करेगी । कांग्रेस की रणनीति के मुताबिक 12 से 29 जनवरी तक ग्राम पंचायत स्तर पर चौपाल, जनसंपर्क अभियान, नुक्कड़ सभाएं और पर्चा वितरण, 30 जनवरी  को वार्ड और ब्लॉक स्तर पर शांतिपूर्ण धरना, 31 जनवरी से 6 फरवरी तक जिला कलेक्टर कार्यालयों के सामने धरना, ज्ञापन सौंपा जाएगा और 7 से 15 फरवरी तक राज्य स्तरीय विधानसभा घेराव करेगी ।

 

Share

 

 

 

 

 

You Missed