प्रमोद कुमार
रायपुर, 12 जनवरी 2026

राष्ट्रीय युवा दिवस और स्वामी विवेकानंद जयंती के अवसर पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय का सोमवार 12 जनवरी को बेहद व्यस्त कार्यक्रम रहेगा। सुबह 8 बजे से लेकर रात 8 बजे तक मुख्यमंत्री राजधानी रायपुर से लेकर बालोद जिले के गुण्डरदेही और डौण्डीलोहारा तक कई महत्वपूर्ण कार्यक्रमों में शामिल होंगे।
मुख्यमंत्री सुबह 8:10 बजे मुख्यमंत्री निवास से रवाना होकर 8:15 बजे सुभाष स्टेडियम पहुंचेंगे। यहां से वे “स्वदेशी संकल्प दौड़” को हरी झंडी दिखाकर बूढ़ा तालाब तक रवाना करेंगे। इसके बाद 9 बजे विवेकानंद सरोवर में स्वामी विवेकानंद की प्रतिमा पर पुष्पांजलि अर्पित करेंगे।
सुबह के कार्यक्रमों के बाद मुख्यमंत्री 9:20 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे और कुछ समय के लिए आरक्षित रहेंगे। इसके बाद दोपहर 12:25 बजे वे पुलिस ग्राउंड हेलीपैड पहुंचकर हेलीकॉप्टर से बालोद जिले के गुण्डरदेही रवाना होंगे।
दोपहर 1 बजे से 2 बजे तक मुख्यमंत्री गुण्डरदेही नगर पंचायत में विभिन्न विकास कार्यों का भूमिपूजन और लोकार्पण करेंगे। इसके बाद वे डौण्डीलोहारा विकासखंड के ग्राम दूधली पहुंचेंगे, जहां 3 बजे से 4 बजे तक “प्रथम राष्ट्रीय रोवर-रेंजर जम्बूरी” कार्यक्रम में शामिल होंगे।
शाम 4:30 बजे रायपुर लौटने के बाद मुख्यमंत्री निवास में कुछ समय आरक्षित रहेगा। इसके बाद रात 7 बजे न्यू सर्किट हाउस, सिविल लाइन स्थित कन्वेंशन हॉल में आयोजित “युवा रत्न सम्मान समारोह–2026” में वे युवाओं को सम्मानित करेंगे।
रात 8 बजे कार्यक्रम समाप्त होने के बाद मुख्यमंत्री 8:05 बजे मुख्यमंत्री निवास लौटेंगे।
स्वामी विवेकानंद जयंती के मौके पर मुख्यमंत्री का यह दौरा युवाओं को प्रेरणा देने के साथ-साथ विकास कार्यों को गति देने वाला माना जा रहा है।





