6 Jun 2026, Sat
Breaking

वेदांता पावर प्लांट हादसा : बॉयलर ब्लास्ट में 13 मजदूरों की मौत, दर्जनों घायल, पीएम मोदी ने जताया गहरा शोक, मृतक के परिजनों को दो लाख और घायलों को 50 हजार रुपए देने की घोषणा

सतीश शर्मा

रायपुर/सक्ती, 15 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ के सक्ती जिले के ग्राम सिंघीतराई स्थित वेदांता पावर प्लांट में मंगलवार दोपहर हुए भीषण बॉयलर ब्लास्ट ने पूरे क्षेत्र को दहला दिया। इस दर्दनाक हादसे में अब तक 13 मजदूरों की मौत की पुष्टि हुई है, जबकि 26 से अधिक श्रमिक गंभीर रूप से घायल हैं। कई घायलों की हालत नाजुक बताई जा रही है, जिससे मृतकों की संख्या बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

हादसा इतना भीषण था कि प्लांट परिसर में अफरा-तफरी मच गई। धमाके के बाद चारों ओर धुआं और चीख-पुकार का माहौल बन गया। कई मजदूर अपनी जान बचाने के लिए इधर-उधर भागते नजर आए, जबकि कुछ लोग मौके पर ही फंस गए।

 

 

घायलों का इलाज जारी, कई मजदूर लापता

घटना के तुरंत बाद राहत एवं बचाव दल मौके पर पहुंचा और घायलों को नजदीकी अस्पतालों में भर्ती कराया गया। कई घायलों की हालत गंभीर होने के कारण उन्हें बड़े अस्पतालों में रेफर किया गया है। वहीं कुछ मजदूरों के लापता होने की सूचना ने परिजनों की चिंता और बढ़ा दी है।

पीएम मोदी ने जताया शोक, राहत राशि की घोषणा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने इस हादसे पर गहरा दुख व्यक्त किया है। उन्होंने सोशल मीडिया पर संदेश जारी करते हुए कहा कि जिन परिवारों ने अपने प्रियजनों को खोया है, उनके प्रति उनकी संवेदनाएं हैं।
पीएमएनआरएफ की ओर से प्रत्येक मृतक के परिजनों को 2 लाख रुपये और घायलों को 50 हजार रुपये की सहायता राशि देने की घोषणा की गई है।

प्लांट के बाहर परिजनों का हंगामा, मुआवजे की मांग

हादसे के बाद प्लांट के बाहर मृतकों और घायलों के परिजनों का गुस्सा फूट पड़ा। लोग प्रबंधन पर गंभीर लापरवाही का आरोप लगाते हुए जमकर विरोध प्रदर्शन कर रहे हैं। परिजनों का कहना है कि उन्हें सही जानकारी नहीं दी जा रही है और कई मजदूर अभी भी लापता हैं।

पढ़ें   रायपुर में आज इंडिया–साउथ अफ्रीका दूसरा वनडे: दोपहर 1:30 बजे शहीद वीर नारायण सिंह स्टेडियम में शुरू होगा रोमांच, सुरक्षा के कड़े इंतजाम और 25 हजार से ज्यादा वाहनों के लिए विस्तृत पार्किंग व्यवस्था

स्थिति को देखते हुए पुलिस बल तैनात किया गया है ताकि हालात नियंत्रण में रहें। स्थानीय विधायक भी मौके पर पहुंचकर परिजनों के साथ बैठे और उन्हें समझाने का प्रयास किया।

प्रशासन ने दिए मजिस्ट्रियल जांच के आदेश

घटना की गंभीरता को देखते हुए जिला प्रशासन ने मजिस्ट्रियल जांच के आदेश जारी किए हैं। कलेक्टर और पुलिस अधीक्षक मौके पर पहुंचकर राहत एवं बचाव कार्यों की निगरानी कर रहे हैं और अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए गए हैं।


Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed