7 Jun 2026, Sun
Breaking

BIHAR में नई NDA सरकार का शपथ ग्रहण: SAMRAT चौधरी बने 24वें मुख्यमंत्री, दो डिप्टी CM ने भी ली शपथ

ब्यूरो रिपोर्ट

पटना, 15 अप्रैल 2026/ बिहार की राजनीति में आज ऐतिहासिक पल देखने को मिला, जब एनडीए गठबंधन की नई सरकार के तहत सम्राट चौधरी ने राज्य के 24वें मुख्यमंत्री के रूप में शपथ ली। उन्हें राज्यपाल सैय्यद अता हसनैन ने पद और गोपनीयता की शपथ दिलाई।

इस बार के शपथ ग्रहण समारोह में केवल तीन नेताओं ने ही शपथ ली। मुख्यमंत्री के साथ जेडीयू कोटे से विजय कुमार चौधरी और बिजेंद्र प्रसाद यादव ने उपमुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण की।

 

 

समारोह में बड़े नेता रहे मौजूद

भव्य शपथ ग्रहण कार्यक्रम में भाजपा अध्यक्ष नितिन नवीन, केंद्रीय मंत्री जेपी नड्डा, चिराग पासवान और जीतन राम मांझी सहित कई वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

33 मंत्री पद अभी खाली

नई सरकार के गठन के बाद मंत्रिमंडल का विस्तार जल्द किए जाने की संभावना है, क्योंकि फिलहाल कैबिनेट में 33 मंत्री पद खाली रखे गए हैं।

संपत्ति का ब्यौरा भी चर्चा में

सम्राट चौधरी द्वारा चुनावी हलफनामे में दी गई जानकारी के अनुसार उनकी कुल संपत्ति लगभग 11.34 करोड़ रुपये से अधिक बताई जाती है।
उनके पास नकद, बैंक जमा, सोना, म्यूचुअल फंड और जमीन-जायदाद सहित कई चल-अचल संपत्तियां हैं, जबकि उनके ऊपर कोई कर्ज नहीं है।

बिहार में नई सरकार के गठन के साथ ही राजनीतिक समीकरणों में बड़ा बदलाव देखा जा रहा है और आने वाले दिनों में मंत्रिमंडल विस्तार पर सभी की नजरें टिकी हैं।

Share
पढ़ें   76वें गणतंत्र दिवस पर मुख्यमंत्री विष्णु देव साय ने प्रदेशवासियों को दी शुभकामनाएं, संविधान के मूल्यों को जीवन में उतारने का किया आह्वान

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed