सतीश शर्मा
रायपुर, 15 अप्रैल 2026/ छत्तीसगढ़ सरकार ने एक ऐतिहासिक निर्णय लेते हुए राज्य में समान नागरिक संहिता (Uniform Civil Code – UCC) लागू करने को मंजूरी दे दी है। मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट बैठक में इस प्रस्ताव पर मुहर लगाई गई।

सरकार का कहना है कि इस फैसले से राज्य में सभी नागरिकों के लिए एक समान कानून लागू होगा, जिससे विवाह, तलाक, उत्तराधिकार और गोद लेने जैसे मामलों में समानता सुनिश्चित होगी। यह कदम सामाजिक समरसता और न्याय व्यवस्था को मजबूत करने की दिशा में अहम माना जा रहा है।
कैबिनेट के इस निर्णय के बाद अब राज्य में UCC लागू करने की प्रक्रिया शुरू की जाएगी। इसके लिए विस्तृत नियम और दिशा-निर्देश तैयार किए जाएंगे, साथ ही कानूनी प्रक्रियाओं को पूरा किया जाएगा।
सरकार के अनुसार, यह फैसला “सबका साथ, सबका विकास” की नीति को आगे बढ़ाने वाला है और इससे समाज में समान अधिकारों को बढ़ावा मिलेगा।
👉 अब नजर इस बात पर रहेगी कि UCC लागू करने की प्रक्रिया कितनी तेजी से आगे बढ़ती है और इसका जमीनी असर क्या होगा।



