7 Jun 2026, Sun

CG में भीषण गर्मी का दौर शुरू: 3° तक चढ़ेगा तापमान, लू का अलर्ट; परीक्षाएं सुबह शिफ्ट, जगदलपुर में ओले गिरे

सतीश शर्मा

रायपुर, 23 अप्रैल 2026

प्रदेश में गर्मी का असर लगातार तेज होता जा रहा है और अब आने वाले दिनों में हालात और गंभीर होने के संकेत हैं। मौसम विभाग के अनुसार अगले 24 घंटे में तापमान 2 से 3 डिग्री सेल्सियस तक बढ़ सकता है, जिसके बाद अगले तीन दिनों तक पारा ऊंचा बना रहेगा। 24 अप्रैल से मध्य छत्तीसगढ़ में लू चलने की चेतावनी जारी की गई है।

 

 

रायगढ़ और दुर्ग सहित कई जिलों में तेज धूप और गर्म हवाओं ने लोगों की परेशानी बढ़ा दी है। रायगढ़ में तापमान 42°C के पार पहुंच चुका है, जहां लोग स्कार्फ और गमछे से खुद को ढंककर बाहर निकल रहे हैं। वहीं दुर्ग में दोपहर के समय सड़कों पर सन्नाटा देखने को मिल रहा है और लोग जरूरत पड़ने पर ही घर से बाहर निकल रहे हैं।

इसी बीच बस्तर संभाग के जगदलपुर में मौसम ने करवट ली। बुधवार दोपहर अचानक बारिश हुई और ओले भी गिरे, जिससे कुछ समय के लिए गर्मी से राहत मिली। तापमान की बात करें तो दुर्ग में अधिकतम 43.2°C और जगदलपुर में न्यूनतम 20.5°C दर्ज किया गया।

भीषण गर्मी को देखते हुए बिलासपुर में व्यापमं की प्रतियोगी परीक्षाओं के समय में बदलाव किया गया है। अब परीक्षाएं दोपहर 12 बजे के बजाय सुबह 10 बजे से आयोजित होंगी। इसमें 26 अप्रैल को मंडी बोर्ड उप निरीक्षक, 14 मई को एसएससी नर्सिंग और पीईटी तथा 21 मई को पीपीएचटी परीक्षा शामिल हैं।

मौसम में इस बदलाव की वजह ऊपरी वायुमंडल में सक्रिय सबट्रॉपिकल वेस्टर्ली जेट स्ट्रीम को बताया जा रहा है। यह तेज हवा जमीन से करीब 12.6 किमी ऊपर 90 से 110 नॉट की रफ्तार से बह रही है, जिसका असर मध्य और पूर्वोत्तर भारत के मौसम पर पड़ रहा है।

पढ़ें   दिलीप सिंह जूदेव की जयंती पर मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय ने किया नमन, कहा - वे थे छत्तीसगढ़ की अस्मिता और संस्कृति के प्रखर रक्षक

मौसम विभाग के मुताबिक अगले दो दिनों तक प्रदेश में मौसम शुष्क रहने की संभावना है, हालांकि अलग-अलग स्थानों पर हीटवेव की स्थिति बन सकती है। राजधानी रायपुर में आज आसमान साफ रहने और अधिकतम तापमान 43°C तक पहुंचने का अनुमान है।

गर्मी से बचाव के लिए सलाह:

  • दोपहर 12 से 3 बजे के बीच बाहर निकलने से बचें
  • पानी और तरल पदार्थ का सेवन बढ़ाएं
  • हल्के और ढीले कपड़े पहनें
  • सिर को कपड़े या टोपी से ढंककर रखें

प्रदेश में बढ़ती गर्मी को देखते हुए प्रशासन और मौसम विभाग दोनों ही सतर्क रहने की अपील कर रहे हैं।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.