6 Jun 2026, Sat

कलिंगा विश्वविद्यालय में GD-PI स्किल्स पर विशेष सत्र : 120 से अधिक विद्यार्थियों ने लिया हिस्सा, लाइव ग्रुप डिस्कशन और इंटरव्यू राउंड से छात्रों को मिला वास्तविक अनुभव

सतीश शर्मा

रायपुर, 25 अप्रैल 2026/ कलिंगा विश्वविद्यालय, रायपुर में ऑडिटोरियम में “ग्रुप डिस्कशन एवं पर्सनल इंटरव्यू स्किल्स” विषय पर एक विशेष प्रशिक्षण सत्र का सफल आयोजन किया गया। इस कार्यक्रम में 120 से अधिक विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया, जिनमें अंतिम वर्ष के छात्र, हाल ही में स्नातक हुए विद्यार्थी तथा CAT/MAT जैसी प्रतियोगी परीक्षाओं की तैयारी कर रहे अभ्यर्थी शामिल थे।

इस सत्र के मुख्य वक्ता विश्वविद्यालय के करियर और कॉर्पोरेट रिसोर्स सेंटर (CCRC) के मैनेजर एवं सीनियर कॉर्पोरेट ट्रेनर सौरभ बनवार रहे, जिन्होंने कार्यक्रम को व्यावहारिक एवं इंटरएक्टिव तरीके से प्रस्तुत किया। सत्र का उद्देश्य विद्यार्थियों में मौजूद उस कमी को दूर करना था, जिसमें वे अपनी जानकारी को स्पष्ट, आत्मविश्वासपूर्ण एवं प्रभावी तरीके से प्रस्तुत नहीं कर पाते हैं।

 

 

कार्यक्रम के दौरान विद्यार्थियों को ग्रुप डिस्कशन (GD) में भाग लेने की तकनीक, पर्सनल इंटरव्यू (PI) में उत्तर देने की संरचना तथा वास्तविक परिस्थितियों में संवाद कौशल को बेहतर बनाने के लिए व्यावहारिक मार्गदर्शन दिया गया। साथ ही, लाइव GD और PI राउंड भी आयोजित किए गए, जिससे छात्रों को वास्तविक अनुभव प्राप्त हुआ और उन्हें उपयोगी फीडबैक दिया गया।

इस अवसर पर विभिन्न संस्थानों के प्रतिष्ठित शिक्षकों एवं विशेषज्ञों की उपस्थिति रही, जिनमें नरेंद्र देवांगन, निदेशक, बेस्ट कंप्यूटर इंस्टिट्यूट; इंदु साहू, कंप्यूटर ट्रेनर, बेस्ट कंप्यूटर इंस्टिट्यूट; दिशा ठाकुर, सहायक प्राध्यापिका, श्री चंदूलाल मेडिकल कॉलेज, भिलाई; तथा जावेद हुसैन, निदेशक, सायना कॉमर्स कोचिंग शामिल रहे।

यह सत्र पूर्णतः प्रैक्टिकल एवं सहभागिता आधारित रहा, जिसने विद्यार्थियों के आत्मविश्वास, संचार कौशल एवं प्रोफेशनल तैयारी को मजबूत करने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। कलिंगा विश्वविद्यालय समय-समय पर ऐसे कार्यक्रम आयोजित करता है, जो विद्यार्थियों को शैक्षणिक ज्ञान के साथ-साथ उद्योग की आवश्यकताओं के अनुरूप तैयार करते हैं।

पढ़ें   मंत्रालय में ‘नवा अंजोर विजन@2047’ पोर्टल की समीक्षा: मुख्य सचिव ने कहा– डैशबोर्ड पर नियमित अपडेट करें विभाग, समयबद्ध लक्ष्य हासिल करें

कार्यक्रम का समापन धन्यवाद ज्ञापन के साथ किया गया, जिसमें सभी अतिथियों एवं वक्ताओं का उनके मार्गदर्शन और उपस्थिति के लिए आभार व्यक्त किया गया। सत्र के पश्चात प्रतिभागियों के लिए का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने विश्वविद्यालय के इंफ्रास्ट्रक्चर एवं शैक्षणिक वातावरण को करीब से देखा।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.