सतीश शर्मा
रायपुर, 26 अप्रैल 2026

ग्रैपलिंग रेसलिंग सोसाइटी ऑफ छत्तीसगढ़ की 6वीं वार्षिक आम बैठक (Annual General Meeting) का आयोजन 26 अप्रैल 2026 को सफलतापूर्वक किया गया। बैठक में संस्था के पदाधिकारियों एवं सदस्यों की गरिमामयी उपस्थिति रही।

बैठक के दौरान विगत वर्ष की गतिविधियों एवं उपलब्धियों की विस्तृत समीक्षा की गई। साथ ही आगामी कार्ययोजनाओं पर विस्तार से चर्चा करते हुए संगठन के विकास और खेल के विस्तार को लेकर कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए।
इस अवसर पर संगठनात्मक संरचना को सुदृढ़ बनाने के उद्देश्य से नए पदाधिकारियों की नियुक्ति की गई। नव-नियुक्त पदाधिकारियों में विभिन्न जिम्मेदारियों का वितरण किया गया है।
नव-नियुक्त पदाधिकारी इस प्रकार हैं—
मुख्य संरक्षक – विनय चंद्राकर
प्रबंधन निदेशक – विनोद पांडेय
अध्यक्ष – शैलेश दीक्षित
कार्यकारी अध्यक्ष – मो. रियाज़ खान
उपाध्यक्ष – शिल्पा दीक्षित
मीडिया निदेशक – प्रमोद मिश्रा
वरिष्ठ सोशल मीडिया निदेशक – आयुष्मान
उप कोषाध्यक्ष – अनुराग
संयुक्त सचिव – ओमप्रकाश मिश्रा, दीप्ति साहू, कमलेश यादव
सहायक तकनीकी निदेशक – राहुल डहरिया, श्याम किशोर यादव
सहायक महिला तकनीकी निदेशक – खुशी तिवारी, अनुष्का साहू
सोशल मीडिया निदेशक – अजीत, अर्नव पाल, आकांक्षा, देवमणि साहू
बैठक में उपस्थित सभी सदस्यों ने विश्वास व्यक्त किया कि नव-नियुक्त पदाधिकारी अपने दायित्वों का निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए राज्य में ग्रैपलिंग खेल के विकास और प्रचार-प्रसार में अहम भूमिका निभाएंगे।
संस्था के प्रमुख पदाधिकारी भी बैठक में उपस्थित रहे, जिनमें सचिव हेमंत कुमार, कोषाध्यक्ष चिंतामणि चक्रधारी एवं टेक्निकल डायरेक्टर अंतरा सारथी शामिल रहे।



