12 Mar 2026, Thu
Breaking

शराब घोटाले में मास्टरमाइंड को भी कानून के शिकंजे में लाया जाएगा, भूपेश बघेल ने आदिवासी नेता को मोहरा बनाकर उजागर की अपनी सोच: नितिन नबीन का कांग्रेस पर तीखा हमला

प्रमोद मिश्रा
रायपुर, 16 जनवरी 2025

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन ने पिछली कांग्रेस सरकार के शराब घोटाले के मामले में पूर्व आबकारी मंत्री कवासी लखमा की हुई गिरफ्तारी को लेकर पूर्व मुख्यमंत्री भूपेश बघेल पर एक आदिवासी नेता को मोहरा बनाकर फँसाने का आरोप लगाते हुए कहा कि प्रथमदृष्टया तो यही प्रतीत हो रहा था कि अपराध तो पूर्व आबकारी मंत्री द्वारा किया गया, लेकिन मास्टरमाइंड तो अभी पीछे बैठा है। नबीन ने कहा कि कानून इतना मजबूत है कि उस मास्टरमाइंड को भी पकड़ निकलेगा। मास्टरमाइंड कतई नहीं बचेगा।

भाजपा संगठन चुनाव कार्यक्रम के तहत प्रदेश अध्यक्ष पद की चुनाव प्रक्रिया के सिलसिले में गुरुवार को राजधानी पहुँचे भाजपा प्रदेश प्रभारी नबीन ने विमानतल में पत्रकारों से चर्चा करते हुए पूर्व मुख्यमंत्री बघेल पर तीखा हमला बोलते हुए कहा कि बघेल ने जिस प्रकार से एक आदिवासी को मोहरा बनाकर शराब घोटाला किया है, उससे यह स्पष्ट होता है कि आदिवासी के प्रति बघेल की सोच क्या है और बघेल किस सोच के लिए जाने जाते हैं? बघेल यह अच्छी तरह समझ लें कि शराब घोटाले में संलिप्त कोई भी आरोपी बिल्कुल नहीं बचेगा, चाहे वह कोई भी हो। एक आदिवासी को बघेल ने मोहरा जरूर बनाया है, लेकिन इस अपराध का जो असली जनक है, कानून वहाँ तक भी पहुँचेगा। नबीन ने ईडी की कार्रवाई को राजनीतिक प्रतिशोध कहने पर भूपेश बघेल को आड़े हाथों लेते हुए कहा कि 2 हजार करोड़ रुपए का शराब घोटाला कांग्रेस शासन के समय ही तो सामने आया था और केंद्रीय एजेंसियाँ कई बार तो उनके पास भी रही हैं। विभिन्न राज्य सरकारों में जाँच एजेंसियाँ रही हैं। डॉ. रमन सिंह की सरकार जाने के बाद भूपेश बघेल खूब शेखी बघारते रहे कि हम यह करेंगे, वह करेंगे; लेकिन 5 साल तक सरकार में रहते हुए वह क्यों कुछ नहीं कर पाए? उनके पास भी स्थानीय स्तर पर जांच एजेंसियां थी, लेकिन उनके पास तथ्य नहीं थे और आज तथ्य हैं, इसलिए घोटालों में संलिप्त लोगों पर कार्रवाई हो रही है।

पढ़ें   छत्तीसगढ़ PDS राशन घोटाला: अंबिकापुर में चार दुकानों से 1.40 करोड़ का चावल, गेहूं, चीनी गायब; 11 पर एफआईआर

नए भाजपा प्रदेश अध्यक्ष की घोषणा कल

भाजपा प्रदेश प्रभारी नबीन ने प्रदेश अध्यक्ष चुनाव से जुड़े एक सवाल के जवाब में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की यह स्वस्थ लोकतांत्रिक परंपरा है, जिसमें बूथ अध्यक्ष से लेकर राष्ट्रीय अध्यक्ष तक का चुनाव होता है। छत्तीसगढ़ में हम लोगों ने मंडलों और जिलों में चुनाव प्रक्रिया पूर्ण की है और अब गुरुवार की शाम को नामांकन की प्रक्रिया होने के बाद प्रदेश अध्यक्ष और प्रदेश परिषद की घोषणा कल 17 जनवरी को होगी।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

You Missed