4 Sep 2026, Fri
Breaking

किरण सिंह देव के हाथों फिर से BJP की कमान : किरण सिंह देव ने प्रदेश अध्यक्ष के लिए भरा नामांकन, कल होगी नाम की औपचारिक घोषणा, CM के साथ बड़े नेताओं ने दी बधाई

प्रमोद मिश्रा

रायपुर, 16 जनवरी 2025

छत्तीसगढ़ में भारतीय जनता पार्टी ने एक बार फिर किरण सिंह देव को प्रदेश की कमान सौंपी है । आज निर्वाचन प्रक्रिया के तहत सिर्फ किरण सिंह देव ने अपना नामांकन डाला । दरअसल, आज प्रदेश प्रभारी नितिन नबीन रायपुर पहुंचे, तो सबसे पहले उन्होंने किरण सिंह देव के साथ लगभग 45 मिनट तक गुप्त चर्चा की । इससे साफ हो गया था कि किरण सिंह देव को एक बात फिर से प्रदेश की कमान सौंपी जा रही है ।

 

 

कल विनोद तावड़े किरण सिंह देव के नाम का औपचारिक ऐलान करने वाले हैं । बीजेपी कार्यालय में बड़े कार्यक्रम की भी तैयारी की गई है ।

Share
पढ़ें   CG में कोर्ट पर आतंकी धमकी से हड़कंप: सरगुजा, जगदलपुर और राजनांदगांव जिला न्यायालय को ई-मेल से बम से उड़ाने की चेतावनी, पुलिस-डॉग स्क्वॉड तैनात, चप्पे-चप्पे की तलाशी जारी