6 Jun 2026, Sat

न्यू एज मीडिया में दक्ष बनें जनसंपर्क अधिकारी, लापरवाही पर 3 जिलों के अफसरों पर कार्रवाई के निर्देश: आयुक्त रजत बंसल

सतीश शर्मा

रायपुर, 30 अप्रैल 2026

जनसंपर्क आयुक्त रजत बंसल ने नवा रायपुर स्थित संवाद कार्यालय में जनसंपर्क संचालनालय और जिला जनसंपर्क अधिकारियों की समीक्षा बैठक लेते हुए स्पष्ट कहा कि वर्तमान समय में अधिकारियों को न्यू एज मीडिया की सभी विधाओं में दक्ष होना अनिवार्य है। उन्होंने कहा कि बदलते दौर में तकनीक और आधुनिक संचार माध्यमों को अपनाए बिना प्रभावी जनसंपर्क संभव नहीं है।

 

 

आयुक्त ने जनसंपर्क कार्य को अत्यंत जिम्मेदारीपूर्ण बताते हुए अधिकारियों को इसे पूरी गंभीरता से करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि जनसंपर्क अधिकारी शासन और जनता के बीच महत्वपूर्ण सेतु होते हैं, इसलिए उनके कार्यों का मूल्यांकन अब परिणाम के आधार पर किया जाएगा।

बैठक में निर्देश दिए गए कि अधिकारी मंत्रियों, विभागीय सचिवों, विभागाध्यक्षों और जिला कलेक्टरों के साथ निरंतर समन्वय बनाए रखें, ताकि सूचनाओं का समयबद्ध आदान-प्रदान सुनिश्चित हो सके और शासन की योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन हो।

आयुक्त ने आगामी 1 मई से शुरू होने वाले प्रदेशव्यापी “सुशासन तिहार” के प्रचार-प्रसार की तैयारियों की समीक्षा करते हुए प्रिंट, इलेक्ट्रॉनिक और सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म का अधिकतम उपयोग करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि योजनाओं से लाभान्वित हितग्राहियों के वास्तविक अनुभवों को वीडियो और समाचारों के माध्यम से आम जनता तक पहुंचाया जाए, ताकि अधिक से अधिक लोग प्रेरित होकर इनका लाभ ले सकें।

बैठक में यह भी स्पष्ट किया गया कि मीडिया के सभी माध्यमों के साथ निरंतर संपर्क बनाए रखना आवश्यक है, जिससे शासन की उपलब्धियों और योजनाओं का व्यापक प्रचार-प्रसार हो सके। प्रचार-प्रसार कार्य में लापरवाही बरतने पर तीन जिलों के जनसंपर्क अधिकारियों के विरुद्ध अनुशासनात्मक कार्रवाई के निर्देश भी दिए गए।

पढ़ें   नारायणपुर में जवानों ने नक्सलियों की बड़ी साजिश को किया नाकाम: गट्टाकाल के जंगल में पहाड़ी रास्ते से 5 किलो का कुकर बम बरामद, मौके पर ही किया डिफ्यूज, 2025 में अब तक 16 से ज्यादा IED बरामद

बैठक में अपर संचालक उमेश मिश्रा, संजीव तिवारी, आलोक देव और हर्षा पौराणिक सहित संचालनालय एवं जिलों के अधिकारी उपस्थित रहे।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.