सतीश शर्मा
नवा रायपुर, 16 मई 2026। छत्तीसगढ़ शासन के गृह (पुलिस) विभाग ने राज्य के पुलिस प्रशासन से जुड़ा अहम आदेश जारी करते हुए आईपीएस अधिकारी अरुण देव गौतम (भा.पु.से. 1992) को छत्तीसगढ़ का नया पुलिस महानिदेशक (पुलिस बल प्रमुख) नियुक्त किया है। यह नियुक्ति उनके प्रभारी पुलिस महानिदेशक के रूप में कार्यभार ग्रहण करने की तिथि 05 फरवरी 2025 से प्रभावी मानी जाएगी।

संघ लोक सेवा आयोग, नई दिल्ली द्वारा गठित पैनल की अनुशंसा के आधार पर यह निर्णय लिया गया है। आदेश के अनुसार उन्हें वेतन मैट्रिक्स लेवल-17 के अंतर्गत अपेक्स स्केल ₹2,25,000 निर्धारित किया गया है।
यह आदेश छत्तीसगढ़ के राज्यपाल के नाम से तथा राज्य शासन के प्रमुख सचिव द्वारा जारी किया गया है।
आदेश की प्रतिलिपि गृह मंत्रालय भारत सरकार, संघ लोक सेवा आयोग, राष्ट्रीय पुलिस अकादमी हैदराबाद सहित विभिन्न उच्च प्रशासनिक और न्यायिक संस्थानों को भेजी गई है।
इस नियुक्ति के साथ राज्य पुलिस बल के शीर्ष नेतृत्व की औपचारिक स्थिति स्पष्ट हो गई है।



