4 Sep 2026, Fri
Breaking

PWD विभाग में ठेकदारों को हर महीने होगा पेमेंट : SDO से लेकर ENC तक सभी को मुख्यालय में रहने के निर्देश, PWD विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल का सख्त आदेश

रायपुर, 22 मई 2026

लोक निर्माण विभाग ने अपने सभी अनुविभागीय अधिकारियों (एसडीओ) से लेकर प्रमुख अभियंता (ईएनसी) तक सभी को मुख्यालय में रहने के निर्देश दिए हैं। निर्माणाधीन कार्यों की गुणवत्ता व समयबद्धता सुनिश्चित करने, कार्यों की गहन मॉनिटरिंग और स्वीकृत कार्यों को तत्काल प्रारंभ करने के लिए विभाग ने ये निर्देश जारी किए हैं।

 

 

 

लोक निर्माण विभाग के सचिव मुकेश कुमार बंसल ने निर्माण एजेंसियों एवं ठेकेदारों द्वारा किए गए कार्यों के आधार पर उन्हें हर महीने भुगतान सुनिश्चित करने को कहा है। उन्होंने ठेकेदारों को समय पर भुगतान के लिए प्रमुख अभियंता को एक-एक देयक (बिल) के स्थान पर संबंधित कार्यपालन अभियंताओं को हर तीन महीने के भुगतान के लिए जरूरी राशि आबंटित करने के निर्देश दिए हैं।

Share
पढ़ें   कलिंगा विश्वविद्यालय ने दुबई शैक्षणिक यात्रा के जरिए छात्रों को दिलाया वैश्विक अनुभव: आधुनिक तकनीक और संस्कृति के संगम से सीखी जिंदगी की नई पाठशाला

 

 

 

 

 

You Missed