6 Jun 2026, Sat

दीपक बैज के दिल्ली वाले बयान पर बोले टीएस सिंहदेव- युवा जैसी ऊर्जा अब भी कायम, भविष्य में CM बनें बैज

सतीश शर्मा

रायपुर, 23 मई 2026

छत्तीसगढ़ कांग्रेस में नेतृत्व को लेकर चल रही चर्चाओं के बीच पूर्व डिप्टी सीएम टीएस सिंहदेव और प्रदेश कांग्रेस अध्यक्ष दीपक बैज के बीच बयानबाजी तेज हो गई है। दीपक बैज के “दिल्ली जाकर काम करने” वाले बयान पर सिंहदेव ने प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि वे आज भी खुद में युवाओं जैसी ऊर्जा महसूस करते हैं और प्रदेश में रहकर काम करना चाहते हैं।

 

 

दरअसल, हाल ही में दिए एक इंटरव्यू में टीएस सिंहदेव ने कहा था कि यदि पार्टी उन्हें प्रदेश अध्यक्ष की जिम्मेदारी देती है तो वे इसके लिए तैयार हैं। इसके बाद दीपक बैज ने कहा कि सिंहदेव राष्ट्रीय स्तर के नेता हैं, वे कांग्रेस की केंद्रीय चुनाव समिति के सदस्य रह चुके हैं और तमिलनाडु-पुडुचेरी जैसे राज्यों के प्रभारी की जिम्मेदारी भी संभाल चुके हैं। ऐसे में उन्हें दिल्ली जाकर राष्ट्रीय स्तर पर सक्रिय भूमिका निभानी चाहिए और छत्तीसगढ़ में युवाओं को मौका मिलना चाहिए।

बैज के बयान के बाद दोनों नेताओं के बीच फोन पर बातचीत भी हुई, जिसका वीडियो सामने आया है। वीडियो में सिंहदेव हंसते हुए कहते सुनाई दे रहे हैं, “कोई बात नहीं, लगा रहता है… दीपक बैज खूब मेहनत करें, भविष्य में मुख्यमंत्री बनें, शुभकामनाएं हैं। अपना काम करते रहना है।”

हालांकि, बाद में मीडिया से चर्चा में सिंहदेव ने कहा कि उन्हें नहीं पता कि दीपक बैज ने किस सोच के साथ यह बयान दिया। उन्होंने कहा कि अगर युवाओं को मौका देने की बात है तो वे आज भी खुद को पूरी तरह सक्रिय और ऊर्जावान मानते हैं। सिंहदेव ने यह भी कहा कि वे अपने विधानसभा क्षेत्र और पूरे छत्तीसगढ़ में लगातार लोगों से मिल रहे हैं और प्रदेश में ही काम करना चाहते हैं।

पढ़ें   मुख्यमंत्री ओपन चैलेंज ट्रॉफी फुटबॉल प्रतियोगिता के समापन समारोह में हुए शामिल : कोतबा में अपेक्स बैंक खोलने की घोषणा की, पीएचसी बागबहार का 30 बेड में होगा उन्नयन

सिंहदेव ने बयान के दौरान चुनावी प्रदर्शन का मुद्दा भी उठाया। उन्होंने कहा कि वे खुद चुनाव हारे हैं, लेकिन दीपक बैज भी चुनाव हार चुके हैं। उन्होंने कहा कि हर कांग्रेसी की पहली जिम्मेदारी अपने क्षेत्र और संगठन को मजबूत करना है। साथ ही उन्होंने बैज को युवा नेता बताते हुए कहा कि वे भविष्य में मुख्यमंत्री भी बन सकते हैं।

इधर, कांग्रेस की इस अंदरूनी बयानबाजी पर भाजपा ने भी तंज कसा है। प्रदेश के कृषि मंत्री रामविचार नेताम ने कहा कि कांग्रेस की अंदरूनी लड़ाई अब सार्वजनिक हो गई है। उन्होंने टिप्पणी करते हुए कहा, “ऊपर भी कुछ न कुछ खिचड़ी पक रही है।” नेताम ने यह भी कहा कि कांग्रेस ने टीएस सिंहदेव का “यूज एंड थ्रो” की तरह इस्तेमाल किया।

वहीं दीपक बैज ने नक्सलवाद के मुद्दे पर भाजपा सरकार को घेरते हुए कहा कि कांग्रेस सरकार ने नक्सल प्रभावित क्षेत्रों को सीमित करने का काम किया था और वर्तमान सरकार ने केवल “20 प्रतिशत काम” किया है। उन्होंने कहा कि बस्तर की जनता और कांग्रेस ने नक्सलवाद का सबसे ज्यादा दंश झेला है।

Share

 

 

 

 

 

By Desk

Media24 News is an online news portal based in Raipur, Chhattisgarh, India. It publishes local and regional news, covering a wide range of topics including politics, crime, social issues, development, events, and community stories from across Chhattisgarh. The website provides regularly updated news content in Hindi, aimed at informing the public with timely and relevant reports from the state’s districts and cities like Raipur, Durg, Mahasamund and others. This newsroom focuses on grassroots journalism and regional happenings, serving audiences who want updates about local governance, public affairs, social developments, and community issues specific to Chhattisgarh. The platform is designed to meet the news needs of its readers with frequent headlines and local reporting, helping citizens stay informed about events and issues close to their daily lives.

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *